सुपरस्टार थीं पत्नी, स्टारडम से 'धुरंधर' एक्टर को होती थी जलन! छलका दर्द, बोला- हर दिन लड़ता था

धुरंधर फेम मानव गोहिल ने बताया कि कैसे पत्नी श्वेता क्वात्रा के सुपरस्टार होने के दौरान उन्हें इनसिक्योरिटी और दर्द का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपने स्ट्रगल और रिश्ते की सच्चाई शेयर की.

Advertisement
पत्नी की स्टारडम से जलते थे मानव गोहिल? (Photo: Instagram @shwetakawaatra) पत्नी की स्टारडम से जलते थे मानव गोहिल? (Photo: Instagram @shwetakawaatra)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

आदित्य धर की धुरंधर फिल्म में सुशांत बंसल का किरदार निभाने वाले एक्टर मानव गोहिल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. वो आज एक बड़ा नाम बन चुके है. लेकिन जब उन्हें एक्ट्रेस पत्नी श्वेता क्वात्रा से प्यार हुआ था, वो कुछ नहीं थे. अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं श्वेता टीवी की सुपरस्टार थीं. एक्टर ने हाल ही में बताया कि वो दौर कितना 'पेनफुल' था. 

Advertisement

मानव को हुई पत्नी से इनसिक्योरिटी?

मानव और श्वेता ने 3 साल डेट करने के बाद 2004 चार में शादी कर घर बसा लिया था. कपल की एक बेटी जहारा है. डेटिंग के दिनों को याद कर मानव ने बताया कि कैसे लोग उन्हें साइड कर दिया करते थे, ताकि श्वेता कि अकेले फोटो ले सकें. लेकिन पत्नी ने उनमें पूरा विश्वास बनाए रखा था कि वो एक दिन बड़ा नाम कमाएंगे.

श्वेता से मिलना, उनसे प्यार होना मानव के लिए किसी जादू से कम नहीं था. जूम से बातचीत वो बोले- श्वेता से मुलाकात प्यार से ज्यादा दोस्ती थी. वो मेरी लव ऑफ लाइफ से ज्यादा दोस्त है. मैं ऐसी महिला को डेट कर रहा था जो मुझसे बहुत ज्यादा सक्सेसफुल थी. मैं हर दिन जैसे एक लड़ाई लड़ता था. लेकिन क्या होता है कि आपको किसी ना किसी इस फैक्ट को एक्सेप्ट करना पड़ता है. आपको सोचना होता है कि- भाई ये तो रिएलिटी है तू इससे कैसे डील करेगा. ये तेरा चैलेंज है, तू कर पाएगा. ये तेरी रिएलिटी है, इसे फेस कर. आदमी बनो. 

Advertisement

मानव का छलका दर्द

मानव ने माना कि उनमें बहुत घमंड था. वो बोले- मैं पूरा राजपूत हूं, मैं बहुत घमंडी था. लेकिन मैं अपने रिश्ते इसकी आंच में जलने नहीं दे सकता था. मैं इस वजह से सबकुछ छोड़ नहीं सकता था. 

'श्वेता तब उस वक्त सुपरस्टार थी. वो कहानी घर घर की सीरियल में पल्लवी का किरदार निभाती थीं. मैंने टीवी की दुनिया में कदम ही रखा था. वो मुझसे बहुत बड़ी एक्टर थी. वो मेरे लिए बहुत दर्द भरी सिचुएशन थी. हम कभी किसी सोशल इवेंट में जाते थे तो मुझे बकायदा बोला जाता था कि जरा साइड हटो. जब वो फोटो लेते थे तो मुझे साइड कर दिया जाता था. मुझे बहुत बुरा लगता था. उन्होंने कंफर्म करते हुए कहा कि- हां ऐसा बहुत बार होता था. श्वेता आती थी फिर सिचुएशन को संभालने.'

पत्नी श्वेता ने दिलाया कामयाबी का भरोसा

मानव आगे बोले-  यहां क्या जायज है क्या नहीं, ये तो तय नहीं कर सकते. लेकिन मैं इतना जानता था कि मैं विक्टिम प्ले नहीं कर सकता था. मुझे खुद में कुछ करना था. मुझे लगता है महिला जब प्यार में होती है तो बहुत पावरफुल हो जाती है, श्वेता तो वैसे भी बहुत है. वो हमेशा मुझसे कहती थी- तुम एक दिन जरूर जीतोगे, और मुझसे भी बड़े बनोगे. तो मैं कहता था कि- मैं ये नहीं चाहता, मैं तुमसे बड़ा नहीं बनना चाहता. पर वो कहती थी कि नहीं मैं जानती हूं तुम बनोगे. 

Advertisement

'मैं तो कुछ भी नहीं था, ऐसा भी नहीं कि मैं बहुत अमीर घराने से था. श्वेता तो स्टार थी उसे बड़े-बड़े अमीर घरानों से रिश्ते आते थे. मैं उसे कुछ नहीं दे रहा था. मैं इसलिए उसे क्रेडिट देता हूं, उसने बहुत किया है. तब मोबाइल फोन बहुत महंगे हुआ करते थे तो हम वक्त निकालकर लैंडलाइन पर बात करते थे, शेयर करते थे पूरा दिन क्या-क्या हुआ. बड़ा हेल्दी रिश्ता था हमारा.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »