राखी की कैप्टेंसी के खिलाफ पूरा घर, किसी ने चुराए कपड़े, किसी का काम से इंकार

प्रोमो में राखी सावंत अर्शी से बोल रही हैं बाथरूम साफ कर. तो अर्शी बोल रही हैं कि नहीं करूंगी. राखी बोलती हैं कि सबको दंड दूंगी जो मेरी बात नहीं मानेगा इस घर में. दूसरे सीन में एजाज खान राखी से बोलते दिख रहे हैं कि मैं नहीं करूंगा. तो राखी भी बोलती हैं कि तुम करोगे. दोनों काफी चींखते-चिल्लाते दिख रहे हैं.

Advertisement
राखी सावंत राखी सावंत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

बिग बॉस 14 का पूरा घर राखी सावंत के खिलाफ हो गया. हर कोई उनकी कैप्टेंसी पर सवाल उठा रहा है. कोई भी उनकी बात मानने को तैयार नहीं है. इस वजह से राखी सवांत परेशान हो गई हैं. अब शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आ गया है. इसमें राखी सवांत रोते हुए दिख रही हैं और बोल रही हैं कि उन्होंने कैप्टन बनकर गलती कर दी.

Advertisement

अर्शी ने किया काम करने से इंकार

प्रोमो में राखी सावंत अर्शी से बोल रही हैं बाथरूम साफ कर. तो अर्शी बोल रही हैं कि नहीं करूंगी. राखी बोलती हैं कि सबको दंड दूंगी जो मेरी बात नहीं मानेगा इस घर में. दूसरे सीन में एजाज खान राखी से बोलते दिख रहे हैं कि मैं नहीं करूंगा. तो राखी भी बोलती हैं कि तुम करोगे. दोनों काफी चींखते-चिल्लाते दिख रहे हैं.  

देखें: आजतक LIVE TV  

अर्शी ने चुराए कपड़े
इसके बाद अर्शी खान बीबी मॉल से कपड़े चुराते हुए दिख रही हैं और हंसते हुए बोल रही हैं कि चोरी सामने होगी अभी. राखी अर्शी को रोकते हुए दिख रही हैं. दूसरे सीन में अर्शी बोल रही हैं कि इस कैप्टन ने तो नाक कटवा दी. इसके अलावा राखी सावंत सभी कंटेस्टेंट को सोने से उठाती हुई दिखती हैं. प्रोमो शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा-कैप्टन राखी नहीं कर पाईं घर को काबू. क्या होगा इसका नतीजा.

Advertisement

आखिर में राखी रोते हुए दिख रही हैं और कहती हैं कि गलती हो गई कैप्टन बनकर. बता दें कि इस हफ्ते राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक और सोनाली फोगाट नॉमिनेट हुई हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement