BB: सलमान खान ने किया जान को एक्सपोज, निक्की बोलीं- धोकेबाज हो तुम

इस बार के वीकेंड के वार में सलमान खान ने जान कुमार को एक्सपोज कर दिया है. सलमान खान ने जान कुमार की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में सलमान निक्की को बताते हैं कि जो जान तीन हफ्तों से दोस्ती का दावा कर रहा है, उसने ही निक्की को कप्तान नहीं बनने दिया था.

Advertisement
निक्की तंबोली और जान कुमार निक्की तंबोली और जान कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

बिग बॉस 14 वैसे तो अभी भी सुस्त रफ्तार से ही आगे चल रहा है, लेकिन घर में हो रहीं गतिविधियां रिश्तों के समीकरण को लगातार बदल रही हैं. इस समय घर में कहने को कोई लव स्टोरी नहीं चल रही है, लेकिन जान कुमार संग निक्की तंबोली को पसंद किया जा रहा है. दोनो की जोड़ी को क्यूट बताया जा रहा है. लेकिन अब ये जोड़ी टूटने वाली है, दोस्ती में दरार आने वाली है. 

Advertisement

सलमान खान ने लगाई जान की क्लास

इस बार के वीकेंड के वार में सलमान खान ने जान कुमार को एक्सपोज कर दिया है. सलमान खान ने जान कुमार की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में सलमान निक्की को बताते हैं कि जो जान तीन हफ्तों से दोस्ती का दावा कर रहा है, उसने ही निक्की को कप्तान नहीं बनने दिया था. वे कहते हैं- इस घर में जान ने सबसे ज्यादा दोस्ती के दावे किए हैं. लेकिन इसी ने कहा था कि मैं पागल थोड़ी हूं जो निक्की को कप्तान बना दूं. अब सलमान खान के इस खुलासे से निक्की टूट गई हैं. 

देखें: आजतक LIVE TV

जान-निक्की की दोस्ती में दरार?

वायरल वीडियो में निक्की गुस्से में उठकर चली जाती हैं और जान को सबसे बड़ा धोकेबाज करार देती हैं. वे जान से बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहती हैं. अब जान और निक्की की दोस्ती में पहले भी कई उतार-चढ़ाव देखे गए हैं. हाल ही में हुए डॉल वाले टास्क में निक्की ने अपने सभी दोस्तों को फेक बता दिया था. इस बात से जान खासा खफा हो गए थे और उनकी निक्की संग तू-तू मैं-मैं हो गई थी. बाद में निक्की और जान ने बात कर मामला सुलझाया और वे फिर दोस्त बन गए. लेकिन अब जब सलमान खान ने ही जान की दोस्ती पर सवाल उठा दिए हैं, ऐसे में बड़ा बवाल देखने को मिलने वाला है. अब फैन्स के मन में भी यही चल रहा है कि कही इस एक खुलासे की वजह ये क्यूट जोड़ी एक दूसरे से अलग तो नहीं हो जाएगी? अभी तक का ट्रैक रिकॉड तो बताता है कि जान, हमेशा निक्की को मनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन इस बार क्या वे ऐसा कर पाएंगे, ये देखने वाली बात होगी.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »