बिग बॉस 14 के प्रोमो में नजर आईं गौहर खान, बताया अब आएगा अनदेखा तूफान

गौहर के अलावा हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के भी प्रोमो सामने आ चुके हैं. इन दोनों ने भी यही बताया कि कैसे इस बार बिग बॉस में सीन पलटने वाला है. इससे साफ है कि इस बार बिग बॉस के मेकर्स कुछ अलग करने वाले हैं. शो की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है.

Advertisement
गौहर खान गौहर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST

बिग बॉस 14 की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है और सलमान खान की मानें तो बिग बॉस 2020 को जवाब देने वाला है. शो के नए प्रोमो सामने आने लगे हैं और इनमें शो के पुराने और पॉपुलर कंटेस्टेंट्स इस नए सीजन के बारे में बता रहे हैं. इस बार शो के सीन पलटने की बात कही जा रही है. एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान का प्रोमो सामने आ चुका है. 

Advertisement

अपने प्रोमो में गौहर बता रही हैं कि कैसे इस बार बिग बॉस के घर में तूफान आने वाला है. वे कहती हैं, 'जिंदगी का खेल हो या फिर बिग बॉस का का, मैंने साथ दिया हमेशा सच और सही का. 2020 का लॉक'डाउन जो कर लिया पार लगता है हर चुनौती मानेगी हार. मगर अब इस घर में न होगी कोई मुश्किल आसान क्योंकि आने वाला है यहां अनदेखा तूफान. क्योंकि अब सीन पलटेगा.'

गौहर के अलावा हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के भी प्रोमो सामने आ चुके हैं. इन दोनों ने भी यही बताया कि कैसे इस बार बिग बॉस में सीन पलटने वाला है. इससे साफ है कि इस बार बिग बॉस के मेकर्स कुछ अलग करने वाले हैं. शो की शुरुआत 3 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर हो रही है. फैन्स इसे लेकर बेहद उत्साहित भी हैं. 

Advertisement

हाल ही में बिग बॉस खबरी नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने बताया था कि सीजन 14 में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए क्या बदलाव किए गए हैं. बिग बॉस खबरी, इस चर्चित रियलिटी शो से जुड़ी हर बात को फैन्स के सामने लाता है. अब बताया गया है कि बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट पहले ही तरह बेड शेयर नहीं करेंगे. 

इस बार बिग बॉस के घर में डबल बेड नहीं होंगे. इसके साथ ही घर में कोई ग्लास और प्लेट शेयर नहीं करेगा. शुरूआती दिनों में फिजिकल टास्क शो में नहीं रखा जाएगा. कुछ भी ऐसा नहीं करवाया जाएगा, जिसमें घरवालों को एक दूसरे को छूना पड़े. साथ ही घरवालों का हर हफ्ते कोरोना टेस्ट होगा. बताया ये भी जा रहा है कि इस बार बिग बॉस 14 के घर में एक मिनी थिएटर, मॉल, रेस्टोरेंट और स्पा भी होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »