बिग बॉस के बाद अर्शी और बंदगी इस शो में साथ आएंगी नजर!

बिग बॉस 11 में अर्शी खान और बंदगी कालरा की तो आपस में बनी नहीं, लेकिन हो सकता है कि नए शो में उनकी दुश्मनी खत्म हो जाए.

Advertisement
बंदगी कालरा, अर्शी खान बंदगी कालरा, अर्शी खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

'बिग बॉस 11' में अर्शी खान और बंदगी कालरा की तो आपस में बनी नहीं, लेकिन हो सकता है कि नए शो में उनकी दुश्मनी खत्म हो जाए. खबरों की मानें तो दोनों 'खतरों के खिलाड़ी 9' में नजर आएंगी. अर्शी ने तो इन खबरों को कंफर्म कर दिया है, लेकिन बंदगी का अभी इस शो को साइन करना बाकी है.

Advertisement

एक वेबसाइट ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, 'बंदगी शो साइन करने वाली हैं. उन्हें खतरों के खिलाड़ी 9 कुछ समय पहले ऑफर किया गया था, लेकिन कुछ कमिटमेंट्स की वजह से उन्होंने साइन नहीं किया था. बिग बॉस के बाद वो बहुत पॉपुलर हो गई हैं और शो के मेकर्स उन्हें शो में लेने के लिए उत्सुक हैं.'

इन दोनों के अलावा शो में अविका गौर, जैन इमाम, करण पटेल, शमिता शेट्टी, जैसमीन भसीन और एस श्रीसंथ भी दिखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement