बिग बॉस 11 में नजर आ सकती हैं जमाई राजा की ये एक्ट्रेस, इन्हें भी किया गया अप्रोच

जी टीवी के शो 'जमाई राजा' में कड़क सास का किरदार निभाने वाली अदाकारा अचिंत कौर की होगी बिग बॅास सीजन 11 में एन्ट्री. जानिए क्या है पूरी खबर... 

Advertisement
अचिंत कौर अचिंत कौर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

जी टीवी के शो 'जमाई राजा' की अदाकारा अचिंत कौर के कड़क अंदाज से तो हम सब वाकिफ हैं. शो के खत्म होने के इतने दिन बाद भी अचिंत को दुर्गा देवी वाले करेक्टर के लिए याद किया जाता है. आपको जानकर खुशी होगी की बिग बॅास के आने वाले सीजन के लिए अचिंत कौर को अप्रोच किया गया है. शायद बिग बॅास की टीम भी उनके इस दबंग अंदाज की फैन है.

Advertisement

ये कलाकार कर सकते है बिग बॅास 11 में पार्टिसिपेट

सुनने में तो आया है कि बिग बॅास 11 के लिए अचिंत के अलावा अयाज अहमद, शरद केलकर, दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम जैसे जाने माने कलाकारों को भी अप्रोच किया गया है. लेकिन अभी इस बात की कन्फर्मेशन नहीं मिली है.

 

अचिंत कौर है छोटे पर्दे की खिलाड़ी

अचिंत कौर पिछले काफी सालों से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाती आई हैं. अचिंत ने 1994 के सीरियल 'बनेगी अपनी बात' से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो 'कहानी घर घर की', 'झांसी की रानी', 'स्वाभिमान' जैसे कई जाने माने सीरियल्स में काम करती नजर आईं. छोटे पर्दे के अलावा बॅालीवुड में भी अचिंत ने कई मशहूर फिल्मों में स्पोर्टिंग रोल किया है.

वैसे अचिंत अपने बोल्ड अवतार के लिए भी काफी मशहूर हैं. हाल ही में अचिंत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ सेक्सी फोटोज शेयर की .

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement