बिग बॉस में आज फिनाले की रात है. शो में अभी तक चार फाइनलिस्ट दिख रहे हैं. पर सूत्रों के मुताबिक आज रात को शो में केवल टॉप 3 ही बचेंगे.
शो में मनु पंजाबी एक बड़ी रकम लेकर निकलते हुए दिखाई देंगे. दरअसल आज बिग बॉस सभी 4 फाइनलिस्ट को 10 लाख की रकम लेकर शो छोड़ने की पेशकश करेंगे, जिसे मनु स्वीकार कर लेंगे.
इसके बाद टॉप 3 में मनवीर, लोपा और बानी बचेंगे. जिसमें से कोई एक बिग बॉस की ट्रॉफी जीतेगा.
गौरतलब है कि पिछले साल इस तरह से प्रीतम ने शो को छोड़ दिया था.