8 साल पहले थे दोस्त, अब दुश्मन बन करेंगी बिग बॉस 12 में एंट्री

बिग बॉस ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें इस बार भाग लेने वाली एक विचित्र जोड़ी की कहानी बताई गई है. कहानी दो दुश्मनों की है जो 8 साल पहले दोस्त हुआ करती थीं.

Advertisement
बिग बॉस सीजन 12 बिग बॉस सीजन 12

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

सीजन 12 आज से शुरू हो रहा है. शो कई नए बदलावों के साथ आ रहा है. इस बार के सीजन में विचित्र जोड़ियों का कॉन्सेप्ट है. ने प्रोमो के जरिए कई सारी विचित्र जोड़ियों के बारे में बताया था. अब एक नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें इस बार भाग लेने वाली एक विचित्र जोड़ी की कहानी बताई गई है.  

Advertisement

वीडियो में कोलकाता की मेकअप आर्टिस्ट मित्तल जोशी और बिजनेस करने वाली रोशमी बानिक की कहानी है. दोनों दुश्मन के तौर पर बिग बॉस में एंट्री कर रही हैं. दोनों कभी दोस्त थे पर गलतफहमी के चलते दोनों दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गए.

अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों में अपनी दुश्मनी बरकरार रखेंगी या फिर इसे दोबारा दोस्ती में तब्दील कर पाएंगी. इस बार सेलिब्रिटी जोड़ियों के साथ कॉमनर जोड़ियों का कॉन्सेप्ट रखा गया है.

अलग-अलग तरह की जोड़िया इस बार पार्टिसिपेट करेंगी. इन रोचक जोड़ियों से इस बार के सीजन में रोमांच दोगुना होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »