रियलिटी शो 'The 50' में बवाल मचा हुआ है. शो में आए सेलेब्स एक दूसरे संग भिड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आए दिन शो में सितारे एक दूसरे संग धक्का-मुक्की करते नजर आते हैं. अब प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल की लड़ाई की जोरों-शोरों पर चर्चा हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज ने प्रिंस नरूला को थप्पड़ जड़ दिया है.
'The 50' में क्यों हुई लड़ाई?
'द 50' शो में अरबाज पटेल ने गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की तंबोली संग एंट्री की थी. 'फिल्म विंडो' के मुताबिक, निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज को बताया कि प्रिंस ने उन्हें बॉडीशेम किया है. बॉडीशेमिंग करने पर निक्की ने प्रिंस नरूला को जमकर फटकारा. इसी दौरान अरबाज पटेल अपना कंट्रोल खो बैठे और उनकी प्रिंस नरूला संग हाथापाई हो गई.
रिपोर्ट में बताया गया है कि अरबाज ने प्रिंस को गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया, जो शो के नियम के खिलाफ है. ऐसे में अरबाज पटेल को वॉयलेंस करने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
हालांकि, अभी ये एपिसोड ऑन एयर नहीं हुआ है, इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. मगर सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट छाई हुई है. अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है ये भी आने वाले दिनों में पता चल जाएगा.
वॉयलेंस के कारण बाहर हो चुके अर्चित
बता दें शो में सेलेब्स अक्सर ही हाथापाई करते नजर आते हैं. इससे पहले अर्चित कौशिश को भी शो में वॉयलेंस करने के कारण बाहर का रास्ता दिखा गया था. अर्चित ने शो में मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर पर हाथ उठाया था, जिसके बाद लायन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.
निक्की और अरबाज पटेल की बात करें तो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस मराठी 5' शो में हुई थी. यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई. दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं. फैंस को उनकी शादी का इंतजार है. हाल ही में आए एपिसोड के दौरान अरबाज ने निक्की को प्रपोज भी किया था, जिसे एक्ट्रेस ने एक्सेप्ट भी किया.
aajtak.in