'बहन' संग कंबल में रोमांटिक हुआ यूट्यूबर! गर्लफ्रेंड ने TV पर लताड़ा तो निकले आंसू, सिसकियां लेकर रोई एक्ट्रेस

इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' पूरी तरह से लव गिल और स्काउट ओपी पर बेस्ड रहा. पहले रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव को नेशनल टीवी पर क्लोज होने पर लताड़ लगाई और फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव संग उनकी नजदीकियों पर सवाल उठाए. आरोप सुनकर लव फूट-फूटकर रोईं.

Advertisement
फूट-फूटकर रोईं लव गिल (Photo: Screengrab) फूट-फूटकर रोईं लव गिल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

बिग बॉस 20 में इन दिनों गेमर स्काउट ओपी और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल का 'भाई-बहन' वाला रोमांस हेडलाइंस में बना हुआ है. शो में कोजी होने पर पहले रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल की क्लास लगाई और फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने उन दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाए. 

बिग बॉस में नजदीकियों पर उठे सावल

Advertisement

दरअसल, काशवी लंबे समय से स्काउट ओपी संग रिश्ते में हैं. लेकिन शो में स्काउट की एक्ट्रेस लव गिल संग नजदीकियां बढ़ गईं. स्काउट लव को शुरुआत से बहन कहते आए हैं, लेकिन बहन बोलकर वो लव के साथ कई दफा कैमरों पर कोजी होते दिखे. 

स्काउट कभी लव गिल को कंधे पर मसाज देते हैं, तो कभी कंबल में उनके पैर दबाते हैं. लव गिल भी कभी स्काउट की गोद में बैठ जाती हैं, तो कभी उनके कंधों पर लटक जाती हैं. एक दूसरे को भाई-बहन बोलकर फिजिकली क्लोज होने पर स्काउट और लव को सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है. 

 

भावुक हुए स्काउट

अब स्काउट की गर्लफ्रेंड ने नेशनल टीवी पर लव के लिए उनकी फीलिंग्स पर सवाल उठाए. गर्लफ्रेंड काशवी की लताड़ सुनकर स्काउट रो पड़े. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. स्काउट ने काशवी से वादा किया कि वो सबसे ज्यादा प्यार उन्हीं से करते हैं और वो लव से दूरी बना लेंगे. 

Advertisement

काशवी ने स्काउट से कहा कि लव गिल ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और वो फंस गए. काशवी बॉयफ्रेंड स्काउट से बोलीं- आपकी इमेज इन सब चीजों की वजह से खराब हो रही है. लव ने आपको इमोशनली मैनिपुलेट किया. उसने आपको फंसाया और आप फंस चुके हो.

 

 

रोहित शेट्टी ने भी लव-स्काउट को लताड़ा

नेशनल टीवी पर एक दूसरे संग कोजी होने और कंबल में मसाज करने पर रोहित शेट्टी ने भी लव गिल और स्काउट की गुस्से में जमकर क्लास लगाई. रोहित शेट्टी ने चिल्लाते हुए लव और स्काउट से कहा कि ये सब देखने में अच्छा नहीं लग रहा है. वो ये सब बंद कर दें. 

 

फूट-फूटकर रोईं लव गिल

काशवी ने लव से सवाल किया कि क्या वो अपने भाइयों के साथ भी इसी तरह फिजिकली क्लोज रहती हैं. काशवी के जाने के बाद लव गिल फूट-फूटकर रोईं. लव ने स्काउट को लताड़ते हुए कहा कि उन्होंने नेशनल टीवी पर उनकी इमेज खराब कर दी. लव गिल रोते हुए स्काउट से बोलीं- तूने मेरा पूरा कैरेक्टर बर्बाद कर दिया है. 

अब सवाल ये है कि क्या गर्लफ्रेंड काशवी के लताड़ने के बाद भी स्काउट ओपी एक्ट्रेस लव गिल से दूरी बना पाएंगे या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »