यूट्यूब ने अभी तक कई लोगों की जिंदगी बदलने का काम बड़ी आसानी से किया है. ये अब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां कई लोगों ने अपने सपने पूरे किए हैं. 25 साल के व्लॉगर सौरव जोशी भी उनमें से ही हैं.
Photo: ITG
सौरव जोशी जिन्होंने साल 2020 में लॉकडाउन के समय से यूट्यूब पर फैमिली व्लॉग बनाने शुरू किए थे, आज करोड़ों रुपयों के मालिक बन गए हैं. उन्होंने अपने पूरे परिवार की किस्मत सिर्फ व्लॉगिंग से पलट दी है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव जोशी ने कई सालों की मेहनत के बाद अपना नया बंगला बना लिया है, जो अंदर से शाहरुख के 'मन्नत' जैसी फीलिंग दे रहा है. यूट्यूबर ने अपने नए घर पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव का नया घर देखने में काफी बड़ा है. लिविंग एरिया से लेकर किचन तक काफी जगह देखी जा सकती है. यूट्यूबर के नए घर में उनका पूरा परिवार शिफ्ट हो चुका है. मगर घर तब भी काफी बड़ा और आलीशान दिखा.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव ने अपने घर में हाई-टेक तरीके से डिजाइन किया है. घर में लाइटिंग से लेकर पर्दे, सिक्योरिटी, लिफ्ट सबकुछ स्मार्ट होम सिस्टम से कंट्रोल किया जा सकता है. घर की किचन भी मॉडर्न तरीके से बनाई गई है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
यूट्यूबर ने अपने घर में खास गेमिंग रूम भी बनाया है, जहां उनके सभी कजिन गेमिंग किया करते हैं. ये आम लोगों के लिए किसी ड्रीम होम जैसा है, जिसे सौरव ने अपनी मेहनत की कमाई से बना डाला है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव जोशी और उनके परिवार का ये नया घर उत्तराखंड के हल्द्वानी में है, जहां वो अपने माता-पिता, चाचा-चाची, दादी और सभी भाइयों के साथ रहते हैं. अब तो यूट्यूबर की जिंदगी में उनकी पत्नी अवंतिका भी आ चुकी हैं, जो उनके लिए रोज व्लॉग भी बनाती हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव जोशी के यूट्यूब पर करीब 40 मिलियन यानी 4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. वो इंडिया के सबसे युवा व्लॉगर हैं, जिनकी इतनी फॉलोइंग है. रिपोर्ट्स हैं कि सौरव की नेट वर्थ 25-40 करोड़ रुपये है. माना जा रहा है कि उनका ये नया घर 5-8 करोड़ रुपये की लागत में बना है. फैंस उनकी तरक्की देखकर बेहद खुश हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs