यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवें बच्चे के पिता बनकर खुशी से झूम उठे हैं. उनकी पहली पत्नी पायल ने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है.
डिलीवरी के 11 दिन बाद हनुमान जयंती के मौके पर मलिक फैमिली ने अपने लाडले की झलक दिखाई है.
अरमान और पायल ने हनुमान जयंती के मौके पर नन्हे राजकुमार को रेड कलर की आउटफिट पहनाई, उसके बगल में गदा रखा.
नन्ही सी जान को देखकर फैन्स का दिल गदगद हो गया है. अरमान और पायल ने अपने बेटे का नाम भगवान श्रीकृष्ण और महादेव के प्रेरित होकर रखा है.
पायल के बेटे का नाम कृष्णा रुद्र मलिक है. बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने फैन्स से नाम का सुझाव मांगा था.
कृतिका और पायल ने सरप्राइज देते हुए फैन्स को उनके नन्हे बेटे से रूबरू करवाया.
कहने को पायल और कृतिका सौतन हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता बिल्कुल बहन जैसा है.
अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं. पायल से उन्हें चार बच्चे हैं, जबिक कृतिका और उनका एक बेटा जैद है.
All Photos: Screengrab