मुंबई में जहां कपूर खानदान की बेटी अंशुला की ग्रैंड वेडिंग की चर्चा रही. वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में टीवी के स्टार एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी की धूम रही. जहां फिल्म और राजनीतिक जगत के वीआईपी गेस्ट शामिल हुए.
Photo: Instagram @drswatilodha
इंटरनेट पर शैलेश की बेटी की शादी की भव्यता चर्चा में है. मेहमानों के लिए लैविश इंतजाम किए गए थे. ये शादी कुछ ऐसी थी जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. एक्टर की पूरी फैमिली जश्न में डूबी नजर आई.
Photo: Instagram @drswatilodha
शैलेश ने पत्नी स्वाति संग जमकर डांस किया. पति-पत्नी की केमिस्ट्री लाइमलाइट में है. लोग स्वाति के बारे में गूगल कर रहे हैं. तो चलिए देर किस बात की है. इस रिपोर्ट में जानते हैं कौन हैं स्वाति लोढ़ा.
Photo: Instagram @drswatilodha
स्वाति शोबिज से नहीं हैं. वो फेमस मैनेजमेंट एक्सपर्ट, मोटिवेशनल स्पीकर और राइटर हैं. वो अपनी दमदार शख्सियत की वजह से जानी जाती हैं. उन्होंने महिला सशक्तिकरण, पेरेंटिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट को लेकर किताबें लिखी हैं.
Photo: Instagram @drswatilodha
शैलेश एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम हैं. वहीं पत्नी स्वाति अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों के कारण कॉर्पोरेट और एजुकेशन फील्ड में मशहूर हैं. वो लाइफ लेमोनेड नामक संस्था की फाउंडर हैं.
Photo: Instagram @drswatilodha
ये संस्था लीडरशिप, पेरेंटिंग और मोटिवेशन से जुड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कोचिंग की सेवा देती है. इसके अलावा स्वाति ULTA School नाम का प्ले स्कूल चलाती हैं. जो छोटे बच्चों की डेवलपमेंट पर काम करता है.
Photo: Instagram @drswatilodha
स्वाति ने पीएचडी की है. वो मुंबई एजुकेशनल ट्रस्ट (MET) की डायरेक्टर भी हैं. स्वाति ने गेट सेट गो, वाय वुमन आर हू दे आर, डोन्ट रेज योर किड्स, रेज योरसेल्फ जैसी किताबें लिखी हैं.
Photo: Instagram @drswatilodha
शैलेश लोढ़ा और स्वाति ने मिलकर सेल्फ-हेल्प पर किताब लिखी है. कुल मिलाकर कहें तो स्वाति और शैलेश अपने-अपने प्रोफेशन के मास्टर हैं. स्वाति ने बेटी स्वरा संग मिलकर पेरेंटिंग पर एक बुक लिखी है.
Photo: Instagram @drswatilodha
स्वरा पेशे से सिंगर, राइटर हैं. दोनों मां-बेटी शोबिज और मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. शैलेश भी फैमिली को पैप्स और मीडिया कल्चर से दूर रखना पसंद करते हैं.
Photo: Instagram @drswatilodha