अंकिता लोखंडे टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. इन दिनों वो अपने हसबैंड विक्की जैन के साथ कलर्स के शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रही हैं.
अंकिता के पति विक्की जैन का बिलासपुर में कोयले का बिजनेस हैं. वो करोड़ों के फार्महाउस और घर के मालिक हैं.
एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब व्लॉग में ससुराल की झलक दिखाई, जिसे देखकर फैन्स की आंखें खुली की खुली रह गईं.
विक्की जैन का घर बिल्कुल की राजा के महल जैसा है, जिसे देखते ही आपका उसमें रहने का मन करने लग जाएगा.
बिलासपुर में उनका अपना लग्जरी फार्महाउस भी है, जिसमें वो खुद की सब्जियां और फल उगाते हैं.
फार्महाउस में गाय भी है. अंकिता के ससुराल में शुद्ध दूध आता है. अंकिता वहां गायों से भी मिलीं.
विक्की के घर और फार्महाउस में वो सारी सुविधा हैं, जो एक आलीशान लाइफ जीने के लिए चाहिए होती है.
विक्की जैन के घर की दीवारें, फर्नीचर और छोटी से छोटी चीज उनकी लैविश लाइफ की गवाही देती हैं.