टेलीविजन एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी 14 साल की शादी टूट चुकी है.
विजयेंद्र कुमेरिया को 'उड़ान' और 'नागिन 4' जैसे शोज से फेम मिला. वो टीवी के लोकप्रिय एक्टर में से एक हैं. किसी को अंदाजा नहीं था कि उनकी मैरिड लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही है.
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- वो अपनी पत्नी प्रीति से 2022 से अलग रह रहे थे. 2025 में दोनों का तलाक कानूनी तौर पर फाइनल हो गया था.
तलाक पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मैं इस पर बात करने के लिए रेडी नहीं था. मेरी निजी जिंदगी में जो हो रहा था मैं उसे स्वीकार नहीं कर पा रहा था. पर फिर मैंने सोचा कि लोग बातें बनाएं, उससे बेहतर है कि चीजें क्लियर कर दी जाएं.'
उन्होंने कहा कि 'ऐसे फैसले रातोरात नहीं लिए जाते. हमारे बीच ताममेल नहीं बैठ पा रहा था, जो समय के साथ आगे बढ़ता गया. हमने अपनी दिक्कतें सुलझाने की कोशिश की, लेकिन हो नहीं पाया.'
वो कहते हैं कि 'कोशिशों के बाद जब चीजें ठीक नहीं हुईं, तो हमने 2022 में अलग होने का फैसला किया. हम दोनों आपसी सहमति से तलाक लिया और 2025 में ऑफिशियली अलग हो गए.'
विजयेंद्र कुमेरिया और उनकी वाइफ 10 साल की बेटी के पेरेंट भी हैं. इसलिए उनके लिए ये फैसला और भी मुश्किल रहा. उन्होंने कहा- हमारी बेटी के लिए हमने शादी बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया.
'फिर हमने सोचा कि बेटी के लिए हमारा एक-दूसरे अलग होना ही ठीक है. हमने सोचा बेटी को दर्दभरी लाइफ देने से बेहतर है कि अलग होकर उसे खुश रखें. हमारी बेटी को दोनों पेरेंट्स का प्यार मिल रहा है. बाकी माता-पिता की तरह हम भी अपनी बेटी का भला चाहते हैं.'
All Photos: Instagram @vijayendrakumeria