Advertisement

टीवी

दो बार कंसीव किया, फिर भी मां नहीं बन पाई एक्ट्रेस, शादी के 21 साल बाद भी सूनी है गोद

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST
  • 1/10

वो रहने वाली महलों की शो फेम एक्ट्रेस रीना कपूर की शादी अरेंज की गई थी. उनके परिवार के गुरूजी ने उनके लिए पायलट करण निझेर का रिश्ता ढूंढा था. 

  • 2/10

एक्ट्रेस शादी से बहुत डरती थीं. अपने आसपास उन्होंने बहुत तलाक और फेल्ड मैरिज देखे थे, जिसका असर एक्ट्रेस पर पड़ा था. वो बताती हैं कि उन्हें शादी का फोबिया हो गया था. 

  • 3/10

टेली मसाला से बातचीत में रीना ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की और बताया कि मैं जब पति करण से पहली बार मिली तब बिल्कुल भी अच्छा बिहेव नहीं किया था. लेकिन वो बहुत पॉजिटिव थे. उन्होंने फिर भी मुझे समझा. 

Advertisement
  • 4/10

रीना ने कहा कि वो बिल्कुल मेरे जैसे हैं, ज्यादा सोशल नहीं हैं. मेरी तरह स्पिरिचुअल हैं, ज्यादा पार्टीज नहीं करते. उनसे मिलकर मुझे लगा कि हम पहले क्यों नहीं मिले. जहां मैं शादी से डरती थी, आज मुझे लगता है कि स्पेस वाली चीज क्या होता है. 

  • 5/10

रीना ने बताया कि मेरे ससुराल वाले इतना पढ़े-लिखे, इतने समझदार हैं कि आप उम्मीद नहीं कर सकते. वो मेरे एक्टिंग करियर पर भी प्राउड करते हैं. उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं रही. वो मेरा शो भी देखा करते थे. 

  • 6/10

रीना ने 2005 में शादी की थी. इनकी शादी को 21 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई बच्चे नहीं हैं. इसकी वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ये शायद उनके लिए नहीं है. 

Advertisement
  • 7/10

रीना बताती हैं कि शादी के बाद उन्होंने बच्चा करने की दो बार कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब हो गए. एक्ट्रेस का दो बार मिसकैरेज हुआ, वो कंसीव कर चुके थे लेकिन बच्चे का दिल नहीं बन पाया. 

  • 8/10

रीना ने कहा- हमने दो बार कोशिश की लेकिन हो नहीं पाया तो छोड़ दिया. क्योंकि हम नैचुरल तरीके से बच्चा चाहते थे. अगर नहीं हो रहा तो हमारी किस्मत में नहीं है. ऐसा नहीं कि शादी का अगला पड़ाव बच्चा ही है. अगर बच्चे नहीं तो कोई लाइफ ही नहीं है. 

  • 9/10

रीना ने बताया कि हम मेडिकल सेंटर के चक्कर नहीं काटना चाहते थे. क्योंकि कंसीव करने के बाद जब बच्चे का दिल ही नहीं बना तो डॉक्टर भी क्या करेंगे. पर एक्ट्रेस रोई नहीं, उन्हें दुख जरूर हुआ लेकिन गुरू जी के आशीर्वाद से वो मूव-ऑन कर गईं. 

Advertisement
  • 10/10

रीना बताती हैं कि शादी के 21 साल बाद भी उनके और पति के बीच का प्यार बरकरार है. ये उनके लिए सबसे कीमती है. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement