Advertisement

टीवी

18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की थी एक्ट्रेस ने शादी, तलाक का बेटी पर हुआ असर, मांगी माफी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस तनाज ईरानी की दो शादियां हुई हैं. उनकी पहली शादी नहीं चली थी. थियेटर के अपने सीनियर फरीद कुरीम संग उनका तलाक हुआ था.
 

  • 2/10

दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला था. फरीद एक्ट्रेस से 18 साल बड़े थे. 1993 में आठ साल की शादी के बाद उनका तलाक हुआ. दोनों की एक बेटी है.
 

  • 3/10

फरीद के बाद तनाज की जिंदगी में टीवी एक्टर बख्तियार ईरानी आए. उन्होंने 2007 में शादी की. इस रिश्ते से कपल के दो बच्चे हैं.
 

Advertisement
  • 4/10

हॉटरफ्लाई संग बातचीत में एक्ट्रेस ने टूटी शादी पर बात की. ये भी बताया कि तलाक का उनकी बेटी पर गहरा असर पड़ा था.
 

  • 5/10

वो कहती हैं- पहली शादी को लेकर परिवार ने कभी मेरे फैसले का विरोध नहीं किया था. मैंने 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से शादी की थी.
 

  • 6/10

''मेरा परिवार जानता था कि तनाज वही करेगी जो उसका दिल करेगा. जब आप 20 साल के होते हो. आप एक महिला के तौर पर ग्रो करते हो.''
 

Advertisement
  • 7/10

''वो शानदार इंसान थे. उन्होंने मुझे मेरे स्पेस में रहने की अनुमति दी थी. लेकिन मेरा मानना है शायद मैं किसी और चीज की तलाश में थी.''
 

  • 8/10

''मैं बाहर जाना चाहती थी, पार्टी करना चाहती थी. लेकिन वो काफी ज्यादा मैच्योर थे. मैं थोड़ा इमोशनली कम मैच्योर थी. शायद इसलिए चीजों को अच्छे से नहीं समझ सकी. ''
 

  • 9/10

बेटी के लिए तनाज ने कहा- काफी वक्त बाद मुझे एहसास हुआ कि हमारा सेपरेशन बेटी के लिए आसान नहीं था. वो छोटी थी. समझ रही थी आसपास क्या हो रहा है. वो गुमसुम रहने लगी थी.
 

Advertisement
  • 10/10

मां होने के नाते तनाज खुद को गिल्टी मानती हैं. तनाज ने कहा- शायद मैं चीजों को और बढ़िया से हैंडल कर सकती थी. मैंने बेटी से कई बार माफी भी मांगी थी.
 

All Photos: Instagram @tannazirani_
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement