Advertisement

टीवी

कहां हैं 'सोनपरी' के सितारे? 26 साल बाद पहचानना मुश्किल, दुनिया में नहीं रहीं 'फ्रूटी की दादी'

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST
  • 1/13

क्या आपको टीवी की सोनपरी याद हैं? साल 2000 में आए इस सीरियल ने बच्चों समेत हर उम्र के लोगों को दिल जीत लिया था. उस दौर में शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जो स्कूल से आकर 'फ्रूटी' और 'सोन परी' की जादुई दुनिया में खोना न चाहता हो. शो के हर एक किरदार को घर-घर में खास पहचान मिली थी. 

 

 (Photo: Instagram @tanvihegde)

  • 2/13

लेकिन समय के साथ 'सोनपरी' के कलाकारों की दुनिया बदल गई है. कुछ ने दुनिया को अलविदा कह दिया, तो कुछ आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. आइए जानते हैं सोनपरी की स्टार कास्ट अब कहां है और कौन क्या कर रही है?

 

 (Photo: Instagram @tanvihegde)

  • 3/13

शो में 'सोना आंटी' कहे जाने वाली सोनपरी का लीड रोल एक्ट्रेस मृणाल कुलकर्णी ने निभाया था. उनकी जादुई मुस्कान और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया था. फैंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं. 

 

 (Photo: Instagram @mrinalmrinal2)

Advertisement
  • 4/13

बीते सालों में मृणाल कुलकर्णी का लुक काफी ज्यादा बदल गया है. बढ़ती उम्र के साथ वो और भी खूबसूरत हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. उन्हें देखकर फैंस आज भी उन्हें 'सोना आंटी' कहते हैं. 

 (Photo: Instagram @mrinalmrinal2)

  • 5/13

मृणाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करतीं, बल्कि सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं. 

 (Photo: Instagram @tanvihegde)

  • 6/13

हालांकि, हिंदी टीवी शोज से उन्होंने दूरी बना ली है. आखिरी बार वो 2012-2013 में हिंदी टीवी सीरियल 'मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां' में दिखी थीं. मगर अब वो मराठी फिल्मों में एक्टिव हैं. 

 

 (Photo: Instagram @tanvihegde)

Advertisement
  • 7/13

'सोन परी' में 'फ्रूटी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तन्वी हेगड़े अब काफी बड़ी हो गई हैं.
शो में दिखी छोटी सी क्यूट फ्रूटी, यानी तन्वी हेगड़े अब एक ग्लैमरस यंग लेडी बन चुकी हैं. तन्वी का लुक अब इतना बदल गया है कि पहली नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है. 

 (Photo: Instagram @tanvihegde)

  • 8/13

उन्होंने बचपन में ही बहुत शोहरत देख ली थी, लेकिन बड़े होने पर उन्होंने एक्टिंग से थोड़ी दूरी बना ली. तन्वी अब कुछ चुनिंदा प्रोजेक्ट्स करती हैं. आखिरी बार उन्हें मराठी फिल्म अलिप्त में देखा गया था, जो साल 2021 में आई थी. अब तनवी एक फुल टाइम गेमर बन चुकी हैं. उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जहां वो लाइव स्ट्रीम पर नए-नए वीडियो गेम्स खेलती हैं. 

 (Photo: Instagram @vivekmushran)

  • 9/13

'सोन परी' शो की जान अल्तू थे. वो हर बच्चे के फेवरेट बन गए थे. अल्तू का किरदार एक्टर अशोक लोखंडे ने निभाया था. अशोक लोखंडे आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. वो 'सोन परी' के बाद 'दीया और बाती हम' जैसे सुपरहिट शोज में नजर आए थे. 

 

(Photo: Instagram @ashok_lokhande1)

Advertisement
  • 10/13

अशोक लोखंडे आज भी अपनी जबरदस्त टाइमिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. आखिरी बार उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' देखा गया था. 
 

(Photo: Instagram @ashok_lokhande1)

  • 11/13

विवेक मुशरान ने शो में फ्रूटी के पिता का किरदार निभाया था. इन दिनों वो ओटीटी की दुनिया में हाथ आजमा रहे हैं. 

 

 (Photo: Instagram @vivekmushran)

  • 12/13

फेमस एक्ट्रेस उपासना सिंह ने शो में 'काली परी' का निगेटिव रोल निभाया था. वो आज भी इंडस्ट्री में छाई हुई हैं. इस शो के अलावा उपासना सिंह 'कपिल शर्मा शो' में 'बुआ' बनकर भी घर-घर में फेमस हुईं. उन्हें फैंस का खूब प्यार और सपोर्ट मिलता है. वो आज भी फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं. 
 

(Photo: Instagram @upasnasinghofficial)
 

  • 13/13

इस जादुई शो से जुड़ी कुछ दुखद यादें भी हैं. शो की एक बेहद खास कलाकार अब हमारे बीच नहीं हैं. शो की एक्ट्रेस शशिकला का अप्रैल 2021 में निधन हो गया था. वो भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं. सोनपरी में उन्होंने फ्रूटी की दादी का रोल निभाया था. उनका रोल भले ही निगेटिव था, लेकिन काफी मजेदार था.

 

(Photo: Instagram)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement