Advertisement

टीवी

आलिया भट्ट की कार्बन कॉपी है 'शरारत' फेम एक्ट्रेस की बेटी, 11 की उम्र में लूटी लाइमलाइट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST
  • 1/8

टीवी पर शरारत नाम का शो आता था, जिसे बच्चे बड़ा पसंद करते थे. इसमें जिया का रोल निभा चुकीं श्रुति सेठ को काफी पहचान मिली. वो देखते ही देखते स्टार भी बन गईं. हालांकि इस वक्त श्रुति नहीं, उनकी बेटी अलीना के चर्चे हो रहे हैं.

  • 2/8

हाल ही में श्रुति अपनी बेटी को लेकर एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्हें पैप्स ने पहली बार स्पॉट किया. अपनी मां की तरह अलीना ने भी ब्लैक ड्रेस पहनी थीं, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिखीं.

  • 3/8

मगर इससे ज्यादा उनके लुक्स की चर्चा हुई. सोशल मीडिया पर श्रुति की बेटी को देख लोगों को बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस आलिया भट्ट याद आईं.

Advertisement
  • 4/8

कई लोगों ने कहा कि श्रुति सेठ की बेटी अलीना, आलिया भट्ट के बचपन की याद दिलाती हैं. उनके नैन-नक्श एकदम बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह हैं. यूजर्स इस चीज को देखकर हैरान हैं.

  • 5/8

श्रुति सेठ वैसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी अलीना की कई सारी तस्वीरें शेयर की हुई हैं. मगर ये पहला मौका था जब वो अपनी बेटी के साथ इस तरह एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नजर आईं. 

  • 6/8

श्रुति की बेटी अलीना अभी 11 साल की हैं. एक्ट्रेस ने साल 2014 में उन्हें जन्म दिया था. इतनी छोटी उम्र में ही अलीना को आलिया भट्ट जैसा दिखने के लिए पहचान मिल चुकी है. अब देखना है कि क्या वो अपनी मां की तरह एक्टिंग में कदम रखेंगी या नहीं. 

Advertisement
  • 7/8

बात करें आलिया भट्ट की, तो वो इन दिनों अपनी नई फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. बीते दिन इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके लिए एक्ट्रेस दिल्ली भी आई थीं.

 

  • 8/8

आलिया की फिल्म को अभी तक ऑडियंस से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. देखना है कि जब 3 जुलाई को अल्फा रिलीज होगी, तब फिल्म कितनी सक्सेसफुल बनती है और इसका कलेक्शन कितना होता है.

Photos: Instagram @shru2kill/ dontpanic79/Yogen Shah/aliaabhatt

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement