संभावना सेठ टेलीविजन-भोजपुरी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. इन दिनों वो अपने मदरहुड को लेकर सुर्खियों में हैं. संभावना सेरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं.
एक्ट्रेस को एक बेटा और एक बेटी हुई है. अब संभावना और अविनाश की फैमिली कंप्लीट हो चुकी है और उनका घर खुशियों से भर चुका है.
पोते-पोती के आने की खुशी में दादा-दादी और बुआओं ने ढेरों कीमती तोहफे दिए. एक्ट्रेस के सास-ससुर ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो भावुक होते नजर आए.
असल में बच्चों के जन्म के बाद अविनाश के पेरेंट्स यूपी से मुंबई आए थे. उन्होंने घर पर बच्चों के लिए पूजा कराई. छठी मनाई.
दादा-दादी जितने दिन घर पर रहे पोते-पोती को सनबॉथ दिया. उन्हें ये सब करके खुशी मिल रही थी. घर पर उल्लास और खुशी का माहौल था.
पर भारी मन से अविनाश के मम्मी-पापा को अपने जिगर के टुकड़ों को छोड़कर घर वापस लौटना पड़ा. जाते हुए दोनों इमोशनल हो गए.
दादा ने कहा कि हम लोग आपको पोते-पोती का चेहरा जरूर दिखाते, लेकिन वो अभी बहुत छोटे हैं. इसलिए चेहरा रिवील नहीं कर सकते.
संभावना ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि हमारे घर में बहुत वक्त खुशियां आई हैं. हमने बहुत तकलीफें झेली हैं. प्लीज अब नजर मत लगाना. यही दुआ है कि हमारी खुशियों को नजर ना लगे.
All Photos: YT Screengrab