टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक काम से फुर्सत के पल निकालकर वेकेशन पर चली जाती हैं. कभी अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश की सैर पर निकल जाती हैं, तो कभी बीच वेकेशन पर.
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर मालदीव वेकेशन की ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं. वो पति अभिनव शुक्ला, दोनों बच्चियों और करीबी दोस्त की फैमिली संग हॉलीडे पर हैं.
रुबीना ने पूल में चिल करते हुए फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें वो बिकिनी में हैं. वहीं उनके पति अभिनव शॉर्ट्स में पूल के अंदर चिल कर रहे हैं.
दो बच्चों की मां रुबीना का हॉट अवतार देख फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं. वो पूल किनारे बैठकर पति को ड्रिंक सर्व कर रही हैं.
दूसरी एक फोटो में रुबीना पूल किनारे खड़े होकर बैक पोज दे रही हैं. वो बिकिनी में किलर ब्यूटी लग रही हैं.
रुबीना के बच्चों ने भी इस ट्रिप पर खूब एंजॉय किया. दोनों बच्चियां बीच किनारे बिकिनी पहने क्यूट लगीं.
एक फोटो में अभिनव पूल के अंदर रुबीना और दूसरी फीमेल फ्रेंड के साथ पोज दे रहे हैं. तीनों फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का मजा लेते हुए दिखे.
रुबीना और अभिनव की किलर केमिस्ट्री फोटोज में नजर आती है. कपल पूल के अंदर टशन में पोज देता हुआ नजर आया.
समंदर में कपल ने दोस्तों संग बोटिंग की. यैलो बिकिनी और स्कर्ट में रुबीना स्टनिंग लगीं. दो बच्चों की मां होकर भी उन्होंने जिस तरह खुद को मेंटेन रखा है. वो काबिलेतारीफ है.
रुबीना अपनी बेटी संग गुफ्तगू करती दिखीं. मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड लोगों को प्यारा लगा है. यूजर्स ने रुबीना की ब्यूटी की तारीफ की है. अभिनव ने भी ट्रिप पर खूब एंजॉय किया.
All Photos: Instagram @rubinadilaik