Advertisement

टीवी

मालदीव में रुबीना दिलैक, बिकिनी टॉप में छाया बोल्ड लुक, देखें फोटोज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST
  • 1/10

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' विजेता रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी एक्टिंग और पॉडकास्ट से ब्रेक लेकर छुट्टियां मना रही हैं. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

  • 2/10

रुबीना को घूमने-फिरने का कितना शौक है, यह किसी से छिपा नहीं है. उनके पति अभिनव शुक्ला भी एडवेंचर और नई जगहों को एक्सप्लोर करने के शौकीन हैं. अब यह कपल अपनी नन्ही बेटियों, एधा और जीवा को भी दुनिया की खूबसूरती से रूबरू करा रहा है. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

  • 3/10

हाल ही में रुबीना ने मालदीव से अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा कि सफर उन्हें न केवल खुशी देता है, बल्कि उनके परिवार को एक-दूसरे के और करीब भी लाता है. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

Advertisement
  • 4/10

तस्वीरों में रुबीना दिलैक मालदीव के मय्याफुशी (Maayafushi) रिजॉर्ट में फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं. एक फोटो में वह स्विमिंग पूल के किनारे खड़े होकर समंदर के नीले पानी को निहार रही हैं. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

  • 5/10

तस्वीर में रुबीना साइकिल के साथ नजर आ रही हैं. सफेद दीवारों और रंग-बिरंगे फूलों से घिरी एक छोटी सी पगडंडी पर वह साइकिल थामे खड़ी हैं.  (Photo: Instagram/rubinadilaik)

  • 6/10

खास बात यह है कि उनके बगल में एक छोटी साइकिल भी खड़ी है, जो शायद उनकी बेटियों की है. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

Advertisement
  • 7/10

एक तस्वीर में रुबीना ऑरेंज कलर के बिकिनी टॉप और ढीली-ढाली क्रीम कलर की पैंट में नजर आ रही हैं. वह अपने बालों को संभालते हुए एक नेचुरल पोज दे रही हैं. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

  • 8/10

रुबीना ने पति अभिनव के साथ भी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में दोनों बीच किनारे बने डेक पर खड़े हैं, जहां अभिनव लाल टी-शर्ट और नीले हैट में कूल लग रहे हैं. वहीं रुबीना ने स्ट्राइप्ड को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

  • 9/10

दोनों की केमिस्ट्री हमेशा की तरह फैंस का दिल जीत रही है. एक दूसरी तस्वीर में दोनों कपल बीच पर बने एक बड़े लकड़ी के झूले पर बैठकर मुस्कुराता नजर आ रहा है. (Photo: Instagram/rubinadilaik)

Advertisement
  • 10/10

वेकेशन की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक वह है, जिसमें रुबीना और अभिनव समंदर के किनारे आराम करते दिख रहे हैं. तस्वीर में दोनों के पैर नजर आ रहे हैं. (Photo: Instagram/rubinadilaik)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement