Advertisement

टीवी

लॉकअप में भूटान का लड़का, गरीबी में बीता बचपन, ट‍िकटॉक से बना स्टार, कमाए करोड़ों

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST
  • 1/8

एकता कपूर के शो लॉकअप का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया है. एक्टर्स के बीच यूट्यूबर-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रियाज अली भी लॉकअप में बंद हो चुके हैं. 
 

  • 2/8

रियाज महज 22 साल के हैं और छोटी उम्र में उन्होंने लॉकअप में टीवी की बड़ी हस्तियों को टक्कर देने का मन बना लिया है. लॉकअप में वो क्या कमाल करेंगे, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा. 
 

  • 3/8

इससे पहले जानते हैं कि छोटी सी उम्र में रियाज इतने बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचे कैसे. रियाज का जन्म भूटान की एक मीडिल क्लास फैमिली में हुआ था. अब उनका परिवार इंडिया में रहता है. 

Advertisement
  • 4/8

बहुत कम लोग जानते हैं कि रियाज अली का असली नाम रियाज आफरीन है. टिकटॉक के दौर में उन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाने शुरू किए और उनके वीडियो हिंदुस्तानियों के दिलों तक पहुंच गए. 
 

  • 5/8

कम समय में रियाज ने टिकटॉक पर गजब की लोकप्रियता हासिल कर ली और उन्हें हिंदी म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने लगे. सक्सेस के बीच रियाज को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. 

  • 6/8

कैरी मिनाटी ने भी रियाज को लेकर रोस्टिंग वीडियोज बनाए, जिससे उनका फ्री में पीआर हुआ. एक ओर लोगों का प्यार था और दूसरी ओर हेटर्स की अलोचना. रियाज ने फैन्स के प्यार पर फोकस किया और हेटर्स को इग्नोर करना बेहतर समझा. 
 

Advertisement
  • 7/8

रियाज टिकटॉक वीडियोज की क्वालिटी पर काम करते रहे और फैन्स का दिल जीतते रहे. 2020 में उन्होंने इंडिया के नंबर वन टिकटॉकर का खिताब हासिल कर लिया. एक समय पर उनका वजन 90 किलो था और फिर उन्होंने अपनी हेल्थ पर काम करना शुरू किया.  

  • 8/8

पिछले 6 सालों में रियाज ने दौलत और शोहरत दोनों कमा ली है. इंस्टाग्राम पर उनके 26 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनका बचपन भले ही तंगी में बीता, लेकिन आज वो आलीशान जिंदगी जीते हैं. उनके पास करोड़ों का घर, लग्जरी गाड़ी, पैसा सब है. 

All Photos: Instagram @riyaz.14

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement