रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे लोकप्रिय और सफल धारावाहिक है. 2020 में पुनः प्रसारण के दौरान ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था. 'रामायण' की सबसे खास बात यही थी कि इसमें सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया. इसलिए दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भगवान समझकर पूजने लगे थे. लेकिन अफसोस 'रामायण' के कई सितारे अब दुनिया का हिस्सा नहीं हैं.
PHOTO: Screengrab
दारा सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय और जाने-माने कलाकार थे. रामानंद सागर की 'रामायण' में उन्होंने भगवान हनुमान का रोल निभाया था. 'रामायण' देखकर लोग उन्हें सच में भगवान की मानने लगे थे. 12 जुलाई 2012 में दारा सिंह का निधन हो गया था.
PHOTO: Social Media
विजय अरोड़ा ने 'रामायण' सीरियल में मेघनाथ का किरदार निभाया था. पेट के कैंसर की वजह से 2 फरवरी 2007 में एक्टर का निधन हो गया था.
PHOTO: Social Media
आज भी अगर घर पर रावण की बात होती है, तो आंखों के सामने अरविंद त्रिवेदी की छवि घूमने लगती है. उन्होंने 'रामायण' में सिर्फ रावण का किरदार निभाया ही नहीं, बल्कि इसे पर्दे पर जिंदा कर दिया था. 6 अक्टूबर 2021 को अरविंद त्रिवेदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.
PHOTO: Social Media
एक्टर मुकेश रावल ने 'रामायण' में रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाया था. 15 नवंबर, 2016 को उनका शव रेलवे ट्रैक के पास पाया गया था. आज तक ये पता नहीं चल पाया कि उन्होंने खुदकुशी की थी या फिर ये महज एक हादसा था. 'रामायण' एक्टर की मौत आज भी लोगों के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है.
PHOTO: Social Media
'रामायण' के सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी कैंसर जैसी भंयकर बीमारी से जूझ रहे थे. जिंदगी के लिए जद्दोजहद करते हुए उन्होंने 6 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली.
PHOTO: Social Media
अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य ने 'रामायण' में महाराजा दशरथ के महामंत्री का किरदार निभाया था. लंबी बीमारी से लड़ते हुए 2021 में वो दुनिया को अलविदा कह गए.
PHOTO: Social Media
ललिता पवार ने 'रामायण' में मंथरा का रोल निभाया था. उन्होंने इस किरदार को इतनी बखूबी निभाया कि वो घर-घर मंथरा के रूप में लोकप्रिय हो गई. 24 फरवरी, 1988 को उनका माउथ कैंसर की वजह से निधन हो गया था.
PHOTO: Social Media