एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वो जबसे दुबई से इंडिया लौटीं हैं, फैन्स को अपनी बातों और स्टाइल से हैरान कर देती हैं. 6 फरवरी को भी उन्होंने कुछ ऐसा किया.
PHOTO: Yogen Shah
शुक्रवार को राखी सावंत ने दुल्हन के जोड़े में सरप्राइज एंट्री ली. उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी. गोल्डन साड़ी पर राखी ने यूनिक हेयरस्टाइल बनाया था, जिसे उन्होंने ढेर सारे रेड रोज से सजाया था.
PHOTO: Yogen Shah
दुल्हन के जोड़े में राखी को देखकर हर किसी का हैरान होना बनता है. सभी के मन में यही सवाल था कि क्या वो शादी करने जा रही हैं. पैप्स ने उनसे पूछा क्या आप शादी कर रही हैं.
PHOTO: Yogen Shah
राखी कहती हैं कि मैं शादी कर रही हूं. रियल लाइफ की शादी. मैं तीसरी शादी कर रही हूं. पैप्स ने पूछा कि नाम बताइए. वो कहती हैं कि नाम नहीं बता सकती सरप्राइज है.
PHOTO: Yogen Shah
ड्रामा क्वीन ने आगे कहा कि जो लड़का है, उसकी भी तीन शादियां हुई हैं. एक हिंदू से, एक मुस्लिम से और एक क्रिश्चन से. कौन है, क्या है, वो मैं नहीं बताऊंगी.
PHOTO: Yogen Shah
राखी कहती हैं कि अगर आप लोग लड़के के बारे में जानने के लिए बहुत ज्यादा बेताब हो रहे हैं. मेरा पति कौन है, रोड़ पति है, करोड़पति है, या हसबुंड है. तो आपको जियो हॉटस्टार में देखना होगा.
PHOTO: Yogen Shah
राखी को दुल्हन के जोड़े में देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों ने वीडियो और फोटोज पर कमेंट करते हुए कहा कि ये क्या मजाक है. कुछ लोगों ने कहा कि टीआरपी के लिए शादी कर लो बस.
PHOTO: Yogen Shah
बात करें राखी की पर्सनल लाइफ की, तो 2019 में उन्होंने रितेश सिंह से शादी की और दोनों साल 2022 में दोनों अलग हो गए. 2022 में राखी ने आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह किया, लेकिन 2023 में इनका रिश्ता टूट गया. राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.
PHOTO: Yogen Shah