Advertisement

टीवी

इब्राहिम अली खान के प्यार में पलक तिवारी, बेटी के अफेयर से राजा चौधरी को ऐतराज? बोले- वो मुझे बाप नहीं मानती

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST
  • 1/11

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का रिश्ता एक समय पर सुर्खियों में था. दोनों ने लव मैरिज की थी. मगर शादी के चंद साल बाद उनके बीच कड़वाहट आ गई और दोनों अलग हो गए. 

(Photo: Social Media)

  • 2/11

इस शादी से श्वेता और राजा चौधरी की एक बेटी हैं पलक, जो तलाक के बाद श्वेता संग ही रहती हैं. अब राजा चौधरी ने बेटी पलक संग अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने बताया कि बेटी संग उनका कोई बॉन्ड नहीं है. 
 


(Photo: Instagram @palaktiwarii)
 

  • 3/11

सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में बेटी पलक तिवारी के बारे में बात करते हुए राजा चौधरी ने कहा कि उन्होंने पलक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया हुआ है. वो बेटी की जिंदगी को फॉलो नहीं करते हैं. 
 

(Photo: Social Media)

Advertisement
  • 4/11

राजा चौधरी ने कहा कि बेटी पलक संग उनकी दूरियां उन्हें तकलीफ देती हैं. लेकिन अब उन्होंने जिंदगी की इस सच्चाई को एक्सेप्ट कर लिया है, क्योंकि पलक उन्हें पिता नहीं मानतीं. 

 


(Photo: Instagram @palaktiwarii)
 

  • 5/11

राजा चौधरी से जब इब्राहिम अली खान संग पलक तिवारी की डेटिंग की खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो इन सब चीजों की परवाह नहीं करते हैं, क्योंकि वो बेटी की जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं देते. 

(Photo: Social Media)

  • 6/11

इब्राहिम संग पलक की डेटिंग पर राजा चौधरी ने कहा- अगर वो (पलक) मेरी जिंदगी का हिस्सा होती, तो मैं इस चीज के बारे में सोचता, लेकिन वो मुझे पिता ही नहीं मानती है. 


(Photo: Instagram @palaktiwarii)
 

Advertisement
  • 7/11

'पलक की डेटिंग को लेकर उनकी मां से सवाल करना चाहिए. मैं सिर्फ पलक का बायोलॉजिकल पिता हूं. मुझे यही बोला गया है. मुझे ये भी बोला गया है कि मेरा पलक की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है. तो अब कोई क्या ही कर सकता है. '
 

(Photo: Social Media)

  • 8/11

राजा चौधरी ने ये भी कहा कि भले ही वो बेटी पलक की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देते हैं, लेकिन जब भी उन्हें उनकी जरूरत पड़ेगी वो अपनी बेटी का साथ देंगे. 

(Photo: Social Media)

  • 9/11

राजा बोले- अगर पलक मुझसे आधी रात को भी कॉन्टैक्ट करेगी, तो मैं उसका साथ दूंगा. लेकिन उसकी जिंदगी में मेरी कोई जरूरत नहीं है. 

(Photo: Social Media)

Advertisement
  • 10/11

राजा ने कहा कि उन्होंने बेटी पलक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया हुआ है, क्योंकि उनकी तस्वीरें देखकर वो इमोशनल हो जाते हैं. 
 

(Photo: Social Media)

  • 11/11

राजा बोले- मैं उनकी तस्वीरें, वीडियोज नहीं देखना चाहता, क्योंकि मैं अपने हिससे की भीख मांग चुका हूं. राजा ने कहा कि पिछले 18 सालों में उनकी पलक से सिर्फ 2-3 बार ही बात हुई है. 


(Photo: Instagram @palaktiwarii)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement