टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया एक बार फिर चर्चा में हैं. पवित्रा के मिस्ट्री मैन का खुलासा हो गया है. पवित्रा बिजनेसमैन जसकोमल सिंह संग रिश्ते में हैं. जसकोमल ने खुद पवित्रा संग तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया है.
Photo: Instagram @pavitrapunia_
दरअसल, पवित्रा ने कुछ समय पहले ही सगाई की है. उन्होंने सगाई और ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं. मगर उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा रिवील नहीं किया था और ना ही उनका नाम बताया था.
Photo: Instagram @pavitrapunia_
फैंस पवित्रा के मिस्ट्री मैन के बारे में जानने को लेकर बेताब थे. अब सगाई के करीब 5 महीने के बाद पवित्रा के मंगेतर ने खुद ही एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है.
Photo: Instagram @jxsji
जसकोमल सिंह ने लेडी लव पवित्रा संग अपने ड्रीमी प्रपोजल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में जसकोमल अपनी स्वीटहार्ट पवित्रा को गोद में उठाकर उन्हें लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं.
Photo: Instagram @jxsji
जसकोमल घुटनों के बल बैठकर पवित्रा को बीच पर ड्रीमी अंदाज में प्रपोज करते भी दिखे. दोनों की तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं.
Photo: Instagram @jxsji
पवित्रा संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए जसकोमल ने कैप्शन में लिखा- सूरज डूबते ही हमारी नई जिंदगी की शुरुआत हुई. उन्होंने पोस्ट में पवित्रा को टैग भी किया है.
Photo: Instagram @jxsji
पवित्रा के सपनों के राजकुमार जसकोमल सिंह की बात करें तो वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं. जसकोमल एक बिजनेसमैन हैं. जसकोमल की प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि वो म्यूजिक के बड़े फैन हैं.
Photo: Instagram @jxsji
HT संग एक पुराने इंटरव्यू में पवित्रा ने बताया था कि उनके मंगेतर यूएस बेस्ड बिजनेसमैन हैं. वो एक्टर नहीं है. बता दें कि पवित्रा जल्द ही जसकोमल संग शादी करके घर बसाने वाली हैं.
Photo: Instagram @pavitrapunia_