टेलीविजन डीवा पलक पुरसवानी ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना से शादी कर ली है. शादी करके दोनों अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुके हैं.
पलक ने 26 जून को तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग सेंटर में अपने बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग सात फेरे लिए. महादेव दोनों की शादी के गवाह बने.
शादी के बाद पलक की जिंदगी बदल चुकी है. एक्ट्रेस इन दिनों हनीमून पर हैं और अब गर्व से अपने बॉयफ्रेंड को पति कह रही हैं.
नई दुल्हन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी के बाद की लाइफ की झलक शेयर की है, जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही हैं.
फोटो में पलक वन ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं. रेस्टोरेंट में बैठकर अपने पसंद का खाना ऑर्डर करती नजर आ रही हैं.
दूसरी तस्वीर में उनके पति उनका हाथ थामे दिख रहे हैं. पलक ने कैप्शन में लिखा कि लिटिल लव, लिटिल लाफ्टर और दो लोगों के टेबल. अभी भी मुझे मेरे पति पर क्रश हो रहा है.
तस्वीरें बता रही हैं कि वो रोहन से शादी करके बेहद खुश हैं, लेकिन उनके गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर ना देखकर फैन्स हैरान हैं.
अब पलक ने शादी के तुरंत बाद मंगलसूत्र और सिंदूर क्यों हटाया, ये सिर्फ वही बता सकती हैं. फिलहाल तो इतना कहेंगे कि वो शादी में खुश रहे हैं.
All Photos: Instagram @palak.purswani