इंडस्ट्री की कई हीरोइनों ने कास्टिंग काउच झेला है. इनमें टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर भी शामिल हैं.
नीति ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में कहा कि साउथ के एक डायरेक्टर ने उनसे भद्दी डिमांड की थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था.
नीति टेलर ने कहा- मैं पहले साउथ मूवीज करती थीं. मैंने 2 ही साउथ की फिल्में की हैं. उसके डायरेक्टर ने मेरे साथ पहली फिल्म की.
फिर मूवी की शूटिंग खत्म होने के बाद उसने मुझे फोन किया. दूसरी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया.
उस डायरेक्टर ने मुझे कहा- लेकिन इस बार आपको मेरे साथ सोना पड़ेगा. मैं ये बात सुनकर बिल्कुल हैरान थी.
''मुझे समझ नहीं आया था कि कैसे रिएक्ट करना है. मैंने तुरंत फोन काटा. उसका नंबर ब्लॉक किया और मां को फोन किया.''
''वो डायरेक्टर बूढ़ा था. मैंने उसे दूसरी लड़कियों के साथ भी देखा था. लेकिन मुझे पता नहीं था ये चीज मेरे पास भी आएगी.''
नीति के मुताबिक, वो इस घटना के बाद डर गई थीं. वो एक पल के लिए फ्रीज हो गई थीं. उन्होंने उस प्रोजेक्ट में काम नहीं किया.
वर्कफ्रंट पर, नीति ने कैसी ये यारियां, गुलाम, इश्कबाज जैसे शोज में काम किया है. अपनी बबली और क्यूट इमेज के लिए वो फेमस हैं.
All Photos: Instagram @nititaylor