बोल्ड एंड ब्यूटीफुल निया शर्मा टीवी टाउन की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं. निया का बोल्ड फैशन सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंडिंग टॉपिक बना रहता है.
निया शर्मा ने बीते कुछ दिन पहले मालदीव में वेकेशन एन्जॉय किया. अब उन्होंने वेकेशन की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आपकी धड़कनें भी तेज हो जाएंगी.
निया शर्मा ने कई अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. एक वीडियो में वो स्काई ब्लू बिकिनी पहने पूल में चिल करती हुई दिखाई दीं. भीगी जुल्फों में निया का टशन देखने को मिला.
कुछ तस्वीरों में निया ब्लैक डीप नेकलाइन रिवीलिंग मोनोकनी में कहर बरपाती नजर आईं. मोनोकनी संग निया ने स्टेटमेंट ट्रेंडी नेकपीस कैरी किए. सटल मेकअप में वो स्टनिंग लगीं.
मोनोकनी में निया ने कई किलर पोज भी दिए हैं. हर लुक में उनका अंदाज और स्वैग देखने लायक है.
निया ने मोनोकनी पहने बीच पर मिस्ट्री मैन संग डेट भी एन्जॉय की. वो काफी खुश नजर आईं. उन्होंने हर पल को खुलकर एन्जॉय किया.
वहीं, कुछ तस्वीरों में निया कट-आउट व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में उनकी खूबसूरती पर किसी की भी निगाहें अटक सकती हैं.
बिकिनी और मोनोकनी में निया का बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस निया की तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट कर रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया को 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' शो से तगड़ी सक्सेस मिली है. आखिरी बार वो 'लाफ्टर शेफ' शो में दिखी थीं.
(All Photos: Instagram @niasharma90)