टेलीविजन डीवा करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने वाली हैं. बेबी के जन्म से पहले एक्ट्रेस की गोदभराई हुई.
करिश्मा की शादी की तरह उनकी गोदभराई भी काफी स्पेशल रही. गोदभराई की रस्म में वो साउथ इंडियन साड़ी में सजी-धजी दिखीं.
हाथों में मेहंदी, बालों में गजरा और सिर से लेकर पांव तक ज्वेलरी से सजीं करिश्मा अपने बेबी शावर में खुशी से फूली नहीं समाईं.
वो कभी अपने बालों पर लगा गजरा फ्लॉन्ट कर रही थीं, तो कभी हाथों पर रची मेहंदी.
Gen.G के बीच भजन-क्लबिंग काफी लोकप्रिय हो चुका है. नए ट्रेंड को फॉलो करते हुए करिश्मा ने भी अपने बेबी शावर पर भजन-कीर्तन कराया.
करिश्नमा और उनके हसबैंड वरुण बंगेरा ने महादेव-श्रीकृष्ण के नाम के जयकारे लगाए.
कपल को देखकर साफ पता चल रहा है कि वो अपने आने वाले बेबी को भर-भर संस्कार देने वाले हैं.
गोदभराई की तस्वीरों में करिश्मा अपने पेट पर हाथ रखकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी दिखीं. फोटो में उनकी खुशी देखने लायक है.
एक्ट्रेस ने जिस तरह ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से गोदभराई की रस्म की. वो देखकर फैन्स का दिल खुशी से झूम उठा है.
करिश्मा की ड्यू डेट अगस्त में है. यानी अभी बेबी के वेलकम में ढाई महीने बचे हैं. एक्ट्रेस अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में एक्टिव हैं. वो वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती हैं. करिश्मा का कहना है कि प्रेग्नेंसी में एक्टिव रहना अच्छा है.
करिश्मा और वरुण ने साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे. शादी के चार साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है.
Photo: Instagram @karishmaktanna