टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपना जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने वाली हैं. वो अपने थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं.
हाल ही में करिश्मा की गोदभराई की रस्म हुई थी. जहां वो दिल से भगवान की आस्था करती नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देखने को मिला है.
एक्ट्रेस ने हाल ही में कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर कीं, जहां उनका मॉम ग्लो साफ झलका. वो बेबी बंप थामे कई किलर पोज देती दिखीं.
तस्वीरों में करिश्मा तन्ना का मैटरनिटी लुक बेहद एलिगेंट, क्लासी और ड्रीमी नजर आ रहा है. उन्होंने व्हाइट कलर का फ्लोईंग गाउन पहना है, जो सॉफ्ट और रॉयल वाइब देता है.
गाउन की हाई-नेकलाइन और नेक और आर्महोल पर की गई पर्ल एम्बेलिशमेंट इसे लग्जरी टच दे रही है.
ओवरसाइज सिल्हूट उनके बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है, जबकि मैचिंग व्हाइट ड्रेप पूरे लुक को एंजेलिक फील दे रही है.
मेकअप की बात करें तो करिश्मा ने न्यूड ग्लैम लुक चुना है. फ्लॉलेस बेस, सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो, डिफाइंड लैशेज, न्यूड पिंक लिप्स और हल्के ब्लश के साथ उनका मेकअप नेचुरल ग्लो को उभार रहा है.
साइड-पार्टेड सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रही है. एक्सेसरीज में उन्होंने पर्ल ज्वेलरी कैरी की है, जिसमें स्टेटमेंट ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और नेक डिटेलिंग शामिल है.
पर्ल्स और व्हाइट आउटफिट का कॉम्बिनेशन उनके मॉम-टू-बी लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रहा है. करिश्मा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.
करिश्मा तन्ना की तस्वीरों पर न सिर्फ फैंस बल्कि उनके सेलेब्स दोस्त भी फिदा हो गए हैं. हर कोई उनकी अदाओं पर मर मिटा है, और तारीफों के पुल बांध रहा है.
All Photos Instagram @karishmaktanna