Advertisement

टीवी

कपिल शर्मा शो में दिखी ये विदेशी लड़की, कैसे मरीन बायोलॉजी की पढ़ाई करते हुए बनीं एक्ट्रेस

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/9

कपिल शर्मा शो ने कई स्टार्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया है. इन्हीं में से एक जोआना अश्का हैं. जोआना ने शो में टूटी-फूटी हिंदी बोलने वाली लिली का किरदार निभाया था. 

  • 2/9

जोआना द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 और 4 में नजर आई थीं. Humans of Bombay को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जर्नी शेयर की है. उन्होंने कहा कि तुमने शायद मुझे द कपिल शर्मा शो में लिली के किरदार में देखा होगा. लेकिन मेरी जर्नी पोलैंड के व्रोकला से शुरू हुई. असल में ये बॉलीवुड फिल्मों से ही शुरू हुई. 

  • 3/9

वो कहती हैं कि मैं 12 साल की थी जब मैंने 'कल हो ना हो देखी', जिसके बाद मुझे शाहरुख खान और हिंदी सिनेमा से प्यार हो गया. वो भव्य रोमांस, म्यूजिक और ड्रामा. पोलैंड में बड़ी होने के दौरान बॉलीवुड का जमाना था. एक छोटी सी पोलिश लड़की के लिए SRK राजकुमार जैसे लगते थे.

Advertisement
  • 4/9

फिल्म मेरे लिए एक ऐसी दुनिया का खिड़की बनी जो पहले कभी नहीं देखी, ज्यादा जीवंत और भावुक. मैंने हिंदी क्लासेस, डांस वर्कशॉप्स और इंडियन फेस्टिवल्स से शुरुआत की. जो शौक था वो धीरे-धीरे सपना बन गया. मेरे मम्मी-पापा ने कभी विरोध नहीं किया, भले ही पहले उन्हें लगा ये गुजर जाएगा. लेकिन भारत आने पर पता चला कि असली खूबसूरती फिल्मों में नहीं, लोगों में है.

  • 5/9

मैं बचपन में पहली बार भारत आई, फिर बार-बार लौटी. असम में एक ट्रिप पर रात 2 बजे होटल बंद हो गया, तो हम फंस गए. गुवाहाटी के एक परिवार ने हमें अपने घर में जगह दी और अपनों जैसा सत्कार किया. उसी रात भारत विदेशी देश से निकलकर घर जैसा लगने लगा.

  • 6/9

एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि 2020 में मैं केरल मरीन बायोलॉजी पढ़ने के लिए गई. लेकिन लॉकडाउन ने कॉलेज को लैपटॉप स्क्रीन बना दिया. उस सफर में एहसास हुआ कि मेरा दिल स्टेज पर है. मैंने वर्कशॉप्स जॉइन किए, ग्रेजुएट होने के बाद मुंबई शिफ्ट हो गई एक्टिंग के लिए. 

Advertisement
  • 7/9

जोआना ने कहा कि डांस, मार्शल आर्ट्स सीखें, ऐड शूट्स, वेब सीरीज और मराठी रियलिटी शो किए. इसी सफर ने मुझे द कपिल शर्मा शो में लिली के किरदार तक पहुंचाया. ये चुनौतीपूर्ण और अनप्रेडिक्टेबल है. सच कहूं तो स्टेज पर अब तक का सबसे मजेदार अनुभव रहा. 

  • 8/9

आज मैं मरीन बायोलॉजिस्ट भी हूं और एक्ट्रेस भी. मैं जीवन भर यहीं बसना चाहती हूं और इंडियन ऑडियंस के दिलों में जगह बनाना चाहती हूं. भारत घर जैसा लगता है भले जड़ें पोलैंड में हों.
 

  • 9/9

जोआना कहती हैं कि एक्ट्रेस के तौर पर बढ़ना चाहती हूं और एक दिन मरीन बायोलॉजी को एक्टिंग से जोड़कर प्रभावशाली कहानियां सुनाना चाहती हूं. अभी सभी दरवाजे खुले रखे हैं. 

PHOTOS: Instagram @/joanna.ashka

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement