'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी का तलाक हो चुका है. पति संग रिश्ता टूटने के बाद वो अब मुंबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं.
(Photo: Instagram @kanicamaheshwari)
Mashable इंडिया संग बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने आलीशान घर का टूर दिया. एक्ट्रेस ने अपने लिविंग रूम की थीम व्हाइट रखी है, ताकि घर में शांति बनी रही.
(Photo: Screengrab)
मगर व्हाइट लिविंग रूम में कनिका ने डार्क ग्रीन कलर का सोफा सेट रखा है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे को ग्रीन कलर काफी पसंद है. इसलिए उन्होंने लिविंग रूम में ग्रीन सोफा रखा है.
(Photo: Screengrab)
कनिका ने अपने ग्रीन सोफे के साथ एनिमल प्रिंट कुशन को टीमअप किया है. उनका कहना है कि उन्हें एनिमल प्रिंट काफी ज्यादा पसंद है. इसलिए उन्होंने एनिमल प्रिंट का टच अपने लिविंग रूम में दिया है. सोफे के ऊपर दीवार पर एक खूबसूरत बटरफ्लाई पेंटिंग लगाई है. जो उनके दिल के काफी करीब है.
(Photo: Screengrab)
कनिका ने बताया कि सैटरडे नाइट को वो बेटे संग लिविंग रूम में बैठकर टीवी एन्जॉय करती हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं.
(Photo: Screengrab)
कनिका के घर में एक बड़ी सी बालकनी भी है. एक्ट्रेस ने बालकनी में एक पेंटिंग भी लगाई है, जो गाय के गोबर के ऊपर बनी हुई है.
(Photo: Instagram @kanicamaheshwari)
कनिका ने अपने लिविंग रूम में कृष्ण भगवान और राधा-रानी की खूबसूरत पेंटिंग लगाई है, जो प्रेम की परिभाषा बताती है. कनिका ने कहा कि ये पेंटिंग सिखाती है कि अगर आप किसी रिश्ते में सरेंडर करते हो तो वो रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है.
(Photo: Screengrab)
कनिका के एक घर में खास मंदिर है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मंदिर के लिए भगवान की कोई भी मूर्ति नहीं खरीदी है, उन्हें सारी मूर्तियां तोहफे में मिली हैं.
(Photo: Screengrab)
कनिका ने अपने बेडरूम की झलक भी दिखाई. बेडरूम में एक्ट्रेस ने भगवान बुद्ध की फोटो और घोड़े की सीनरी लगाई है. एक्ट्रेस सुबह में सबसे पहले उठकर यही दो चीजें देखती हैं.
(Photo: Screengrab)
कनिका ने अपने नन्हे बेटे का रूम भी दिखाया. बेटे के रूम को उन्होंने अपने लाडले की बचपन की तस्वीरों से सजाया हुआ है.
(Photo: Screengrab)
बेटे के रूम में एक्ट्रेस ने कई सारे खिलौने और टेडी बियर्स रखे हैं, जो उनके बेटे ने गेम में जीते हैं.
कनिका का घर भले ही छोटा है, लेकिन काफी खूबसूरत और लैविश है. घर को उन्होंने खास लाइट्स, शोपीस और पेटिंग्स से सजाया है. अपने सिंपल और एलीगेंट घर में कनिका बेटे संग खुशहाल लाइफ जीती हैं.
(Photo: Screengrab)