Advertisement

टीवी

TV की मशहूर एक्ट्रेस, तोड़ी सालों पुरानी शादी, सिंगल मदर बनकर जी रही लैविश लाइफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST
  • 1/10

कनिका माहेश्वरी टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इन दिनों वो सहर होने को है शो में नजर आ रही हैं. 
 

  • 2/10

एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. उन्होंने दिया और बाती शो को अपने करियर का बेस्ट शो बताया. 
 

  • 3/10

उन्होंने सिंगल मदर होने के चैलेंज और पति से सेपरेशन का भी जिक्र किया. 2012 में उन्होंने अंंकुर घई से शादी रचाई थी. 12 साल बाद 2024 में वो पति से अलग हो गईं. 
 

Advertisement
  • 4/10

कनिका ये पूछा गया कि 12 साल पुराना रिश्ता तोड़ना कितना मुश्किल था और इसके टूटने की क्या वजह थी. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में सेपरेशन मेरे लिए बहुत मुश्किल था. 

  • 5/10

कनिका कहती हैं कि जब दो लोगों में बात होना बंद हो जाए, तो अलग होना बेहतर होता है. सिंगल मदर होना मेरे लिए मुश्किल है. 
 

  • 6/10

'मेरा बेटा मेरे कंधे तक आ गया है. उसके साथ कभी पिता का रोल निभाना होता है, कभी मां. नर्म भी रहना पड़ता है और सख्त भी. कई सारे चैलेंज आते हैं, लेकिन मैं कर रही हूं.'

Advertisement
  • 7/10

कनिका कहती हैं कि मेरी प्रेग्नेंसी अनप्लान्ड थी. मैं लंदन गई थी और वापस आई, तो प्रेग्नेंट थी. शो के प्रोड्यूसर ने कहा कि ये तो बहुत अच्छी बात है. 

  • 8/10

प्रेग्नेंसी के समय कनिका दिया और बाती शो कर रही थीं. उन्होंने कहा कि मुझे सेट पर बहुत पेंपर किया गया. इसलिए मैं डिलीवरी के 12 दिन पर सेट पर लौट गई थी. 

  • 9/10

पति से अलग होने के बाद भी कनिका ने अपनी लैविश लाइफ से कोई समझौता नहीं किया है. वो टीवी शोज में काम करके अच्छा पैसा कमा रही हैं और बेटे को अच्छी लाइफ दे रही हैं. 

Advertisement
  • 10/10

सिंगल मदर के तौर पर कनिका को बहुत सारी चीजों के लिए जज भी किया जाता है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

All Photos: Instagram @kanicamaheshwari

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement