Advertisement

टीवी

'तलाक के बाद भी होता था दर्द, Ex को किसी दूसरे संग देखना मुश्किल', बोलीं एक्ट्रेस कल्कि केकलां

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने एक बार फिर अपनी पर्सनल जिंदगी पर खुलकर बात की है. इस बार उन्होंने अपने एक्स हसबैंड अनुराग कश्यप के साथ रिश्ते और तलाक के बाद इमोशनल बैलेंस पाने की लंबी और मुश्किल जर्नी को याद किया.

  • 2/8

हाल ही में एक बातचीत के दौरान कल्कि ने हीलिंग पर बात करते हुए कहा कि थेरेपी उनकी इस जर्नी का हिस्सा रही है. लेकिन यह कोई तुरंत असर दिखाने वाला उपाय नहीं है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सिर्फ थेरेपी ही मदद करती है. जब आप बहुत दुख से गुजर रहे होते हैं, तो कभी-कभी थेरेपी करना भी मुश्किल होता है, क्योंकि आपको कुछ समय तक अपने दुख को महसूस करना जरूरी है. थेरेपी लंबे समय में मदद करती है और मैं इसकी सिफारिश करती हूं.'

  • 3/8

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हीलिंग के लिए समय और इमोशनल ईमानदारी जरूरी है. साथ ही, थेरेपी तभी असरदार होती है जब व्यक्ति अपने दर्द को दबाने के बजाय उसे समझने और महसूस करने के लिए तैयार हो.

Advertisement
  • 4/8

कल्कि ने ब्रेकअप के बाद दूरी बनाने की अहमियत पर भी बात की. उन्होंने कहा,
'कहते हैं कि जितने समय तक आप किसी रिश्ते में रहे हैं, उसका आधा समय आपको एक-दूसरे से दूर रहकर बिताना चाहिए.' उनके मुताबिक, दूरी बनाने से व्यक्ति अपने गुस्से और दर्द को बिना दूसरे पर निकाले समझ सकता है. समय के साथ यह दूरी चीजों को साफ देखने में मदद करती है और धीरे-धीरे रिश्ते की अच्छी यादें भी सामने आने लगती हैं.

  • 5/8

उन्होंने कहा, 'तब आप अच्छी यादों को याद करने लगते हैं और तब आपको लगता है कि शायद आप उस व्यक्ति से फिर मिलने के लिए तैयार हैं.' आगे कल्कि ने माना कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप से तलाक के बाद के शुरुआती साल उनके लिए काफी मुश्किल रहे. उन्होंने कहा, 'तलाक के बाद के पहले कुछ साल हमारे लिए आसान नहीं थे. फिर एक समय आया जब हमें एहसास हुआ कि हमें एक-दूसरे की जिंदगी से दूर रहना चाहिए, क्योंकि एक-दूसरे को किसी और के साथ देखना तकलीफ देता था.'
 

  • 6/8

उन्होंने आगे कहा कि दोनों को एक बेहतर स्थिति तक पहुंचने में समय और दूरी लगी.
कल्कि ने कहा, 'इसमें कुछ साल लगते हैं. हम तुरंत उस स्थिति तक नहीं पहुंचे और दूरी ने मदद की. अब हम एक अच्छी जगह पर हैं और कभी-कभी मिल भी लेते हैं.'

Advertisement
  • 7/8

कल्कि केकलां और अनुराग कश्यप ने सबसे पहले फिल्म 'देव डी' में साथ काम किया था. ये कल्कि की डेब्यू फिल्म थी. दोनों ने 2011 में शादी की. कुछ साल साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई, जिसके बाद उन्होंने 2015 में अलग होने का फैसला करते हुए तलाक ले लिया.

  • 8/8

इसके बाद के सालों में कल्कि केकलां ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में आगे बढ़ते हुए नया मुकाम हासिल किया है. उन्हें दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने अपने पार्टनर Guy Hershberg बेटी का स्वागत किया. 2020 में बच्ची का जन्म हुआ था. इसके बाद दोनों ने 2024 में शादी कर ली थी.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement