जयति भाटिया टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शोबिज की दुनिया में एक्टिव रहने के अलावा वो यूट्यूब पर व्लॉगिंग भी करती हैं.
जयति उन अदाकाराओं में से हैं, जो आज तक मां नहीं बनीं. सबकुछ होने के बावजूद उन्होंने मां ना बनने का फैसला किया. आइए जानते हैं कि क्यों.
Hauterrfly संग बातचीत में जयति ने कहा- जब मैं 45 की हुई, तो लोगों को लगा कि अब तो मुश्किल है. अब होगा नहीं. हमें सरोगेसी का सुझाव दिया गया.
'लेकिन कोई समझने के लिए तैयार नहीं था कि मैं एक उस माइंडसेट से बड़ी हुई थी, जब अखबार और किताबों में नेता लोग देश की बढ़ती आबादी पर बात कर रहे थे.'
जयति ने कहा कि 'मुझे बहुत बार लगा कि मेरे बच्चे होने चाहिए. बहुत लोगों ने बोला कि बच्चे कर लो. मेरी मां एक बार बोली कि तुमने बच्चे क्यों नहीं किए, तुम्हें बच्चे करनी चाहिए. मेरे पास कोई जबाव नहीं था.'
एक्ट्रेस ने कहा कि 'क्योंकि मैं अपने अंदर की बात बोल-बोल के थक चुकी थी. मैं अपने पेरेंट्स का देखभाल कर रहीं थी, तो मेरा बहुत सारा समय उनकी देखभाल में चला गया.'
'पर ऐसा नहीं है कि पेरेंट्स की देखभाल की वजह से मैं बच्चे नहीं कर पाई. मैं अपने आप को पूरा दिखाने के लिए ये सब नहीं कर सकती थी. मैं जैसी भी हूं कम्पलीट हूं. मुझे बहुत सुनने को मिला. जब लोगों को अहसास हुआ कि ये 48 की हो चुकी है, तो अब तो शायद मुश्किल है, तब बात करना बंद किया.'
वो कहती हैं कि 'जब मैं 16-17 साल की थी, तो मैने सोचा था की मैं हैंडसम लड़के से शादी करुंगी. मैं जॉब करुंगी, मैं अपना एक बच्चा करुंगी. ये मेरा सपना था, लेकिन ये सपना कहीं पीछे रह गया ये सचमुच मुझे नहीं पता.'
जयति ने 12 मार्च 1992 को थिएटर आर्टिस्ट किरण भाटिया से संग शादी रचाई थी. शादी के 34 साल बाद भी मां ना बनकर वो खुश हैं और उन्हें लाइफ में किसी चीज का मलाल नहीं है. बस इसलिए जयति फैन्स की फेवरेट हैं.
All Photos: Instagram @jayatibhatia