Advertisement

टीवी

18 साल बड़े एक्टर से शादी के खिलाफ थे घरवाले, 37 साल बाद फिर रचाई शादी, पति के गले में डाली वरमाला

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST
  • 1/10

मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और हम पांच सीरियल फेम अशोक सराफ और उनकी पत्नी निवेदिता सराफ एक बार फिर दूल्हा-दुल्हन के अंदाज में नजर आए.

  • 2/10

दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, शादी के पेपर्स पर साइन किए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा दोहराया. इस खूबसूरत पल ने फैंस का दिल जीत लिया.

 

 

  • 3/10

शादी के कागजों पर साइन करते नजर आए. ये खूबसूरत वीडियो सामने आते ही फैंस को लगा कि दोनों ने एक बार फिर शादी कर ली है. 

Advertisement
  • 4/10

दरअसल, अशोक और निवेदिता इन दिनों मराठी टीवी शो 'अशोक मा. मा.' में साथ काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये शादी का सीन सीरियल की कहानी का हिस्सा है. हालांकि शूटिंग के दौरान दोनों ने अपने असली रिश्ते की मिठास भी खुलकर जी और एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर किया.

  • 5/10

अशोक सराफ और निवेदिता की पहली मुलाकात एक मराठी फिल्म के सेट पर हुई थी. उस वक्त निवेदिता इंडस्ट्री में नई-नई थीं, जबकि अशोक सराफ सुपरस्टार बन चुके थे. साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती हुई और यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

  • 6/10

जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो सबसे ज्यादा चर्चा उनके 18 साल के उम्र के अंतर की हुई. इनका परिवार इस शादी के खिलाफ था. शादी के समय अशोक सराफ 43 साल के थे, जबकि निवेदिता सिर्फ 25 साल की थीं. लेकिन दोनों ने साबित कर दिया कि सच्चे प्यार के सामने उम्र सिर्फ एक नंबर होती है.

Advertisement
  • 7/10

साल 1990 में दोनों ने परिवार की मौजूदगी में गोवा के ऐतिहासिक मंगेशी मंदिर में बेहद सादगी से शादी रचाई. बिना किसी तामझाम के शुरू हुआ ये रिश्ता आज भी प्यार और भरोसे की मिसाल बना हुआ है.

  • 8/10

शादी के बाद निवेदिता सराफ ने भी फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. वहीं अशोक सराफ मराठी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में बने रहे. दोनों ने अपने करियर और परिवार के बीच शानदार संतुलन बनाया. अशोक और निवेदिता के बेटे अनिकेत सराफ ने एक्टिंग नहीं, बल्कि कुकिंग की दुनिया चुनी. 

  • 9/10

करीब 37 साल की शादी के बाद भी अशोक सराफ और निवेदिता सराफ की बॉन्डिंग पहले जैसी ही मजबूत है. 18 साल का एज गैप, लंबा वैवाहिक सफर और आज भी वही प्यार, यही वजह है कि ये जोड़ी मराठी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और प्रेरणादायक जोड़ियों में गिनी जाती है. फैंस भी दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
 

Advertisement
  • 10/10

दोनों अक्सर हंसी-खुशी साथ में काम करते, घूमते फिरते स्पॉट होते हैं. 

 

Photos: Instagram @ashoksaraf

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement