Advertisement

टीवी

मिसकैरिज-फेल IUI के बाद भरी गोद, मां बनने को तड़पी थीं देबीना, 11 साल किया इंतजार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST
  • 1/10

टीवी कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के लिए पेरेंटहुड की जर्नी कभी आसान नहीं रही थी. मल्टीपल मिसकैरिज के बाद उनके घर किलकारी गूंजी.
 

  • 2/10

राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में कपल गेस्ट बना. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें गुरमीत ने पेरेंटहुड की मुश्किल जर्नी पर बात की.
 

  • 3/10

वो कहते हैं- हमारी शादी के 10-11 साल के बाद बच्चे हुए हैं. बहुत दफा मिसकैरिज हुए. बच्चे के लिए हमने बहुत ट्राई किया था. 
 

Advertisement
  • 4/10

सब डॉक्टरों ने भी मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि अब कुछ नहीं हो सकता, 10-11 साल के बाद हमारी 2 छोटी-छोटी बेटियां हैं. 
 

  • 5/10

गुरमीत और देबीना ने 2011 में शादी की थी. साल 2021 में कपल में दोबारा से शादी की. अप्रैल 2022 में उनके घर पहली बेटी ने जन्म लिया.
 

  • 6/10

इसी साल कपल के घर दूसरी बेटी का भी जन्म हुआ. देबीना की छोटी बेटी का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था. कपल ने उसका नाम दिविशा रखा है. 
 

Advertisement
  • 7/10

अपने पुराने व्लॉग में देबीना ने बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी की जर्नी 2017 में शुरू हुई थी. उन्होंने 5 बार IUI ट्रीटमेंट लिया था. लेकिन वो फेल हुआ. फिर IVF ट्राई किया.
 

  • 8/10

देबीना की IVF जर्नी भी मश्किल थी. उनके अटेम्ट निगेटिव आ रहे थे. इस दौरान गुरमीत ने उन्हें समझाया कि बच्चा नहीं होने से उनका रिश्ता कमजोर नहीं होगा. 
 

  • 9/10

पूरे 5 साल के स्ट्रगल के बाद देबीना को IVF के जरिए पहली बेटी लियाना हुई. उनकी सेकंड प्रेग्नेंसी मिरेकल थी. क्योंकि उन्होंने नेचुरली कंसीव किया था. 
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @debinabon
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement