Advertisement

टीवी

42 की उम्र में बनी जुड़वा बच्चों की मां, बेटों को गोद में लेकर किया दुलार, इमोशनल हुई एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST
  • 1/8

टेलीविजन डीवा दिव्यांका त्रिपाठी लाइफ के हैप्पी फेज में चल रही हैं. 42 की उम्र में वो जुड़वा बेटों की मां बन गई हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड जर्नी भी शेयर कर रही हैं. 

  • 2/8

12 जून को दिव्यांका ने अपने नन्हे मुन्नों बच्चों की पहली झलक दिखाई. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर न्यूलीबॉर्न बेटों संग फोटो शेयर की है.
 

  • 3/8

तस्वीर में एक्ट्रेस बेटों को गोद में लेकर उन्हें दुलार करती नजर आईं. वो अपने दोनों बेटों को सीने से चिपका उन्हें निहारती रहीं. 
 

Advertisement
  • 4/8

 दिव्यांका का एक-एक एक्सप्रेशन मां और बेटे के अटूट प्यार को बयां कर रहा है. ऐसा लग रहा है कि ये पल उन्हें लंबे इंतजार के बाद नसीब हुआ है. 
 

  • 5/8

बेटों की पहली झलक दिखाते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे चुनने के लिए शुक्रिया. इस कैप्शन के साथ उन्होंने ब्लू हार्ट इमोजी भी बनाया. 
 

  • 6/8

दिव्यांका की फोटो पर कमेंट करते हुए उनकी दोस्त और एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने लिखा कि दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता. आरती सिंह ने लिखा कि मां-बेटे सबसे प्यारे. 

Advertisement
  • 7/8

शिरीन मिर्जा और आरती सिंह के अलावा बाकी कई टीवी सेलेब्स ने उनके बेटों को प्यार और आशीर्वाद दिया. फैन्स दिव्यांका को मां बनने के लिए बधाई दे रहे हैं. 

  • 8/8

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के 10 साल बाद उन्हें ये खुशी नसीब हुई है. बच्चों के जन्म के बाद उनका घर खुशियों से भर चुका है. 

All Photos: Instagram @divyankatripathidahiya

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement