Advertisement

टीवी

कैंसर के दर्द से तड़पीं दीपिका कक्कड़, टूटी हिम्मत, शरीर का हुआ बुरा हाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST
  • 1/8

दीपिका कक्कड़ पिछले एक साल से कैंसर का इलाज करवा रही हैं. जून में उन्होंने सिस्ट को कंट्रोल करने के लिए इम्यूनोथेरापी सेशन शुरू किए.
 

Photo: YT Screengrab

  • 2/8

दीपिका की पहली इन्फ्यूजन पिछले महीने हुई थी, जबकि दूसरी 2 जुलाई को हुई. अपने नए व्लॉग में दीपिका ने कहा कि ये महीना उनके और परिवार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा.

Photo: YT Screengrab

  • 3/8

दीपिका ने इम्यूनोथेरापी के साइड इफेक्ट्स के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ हुआ. मेरी इम्यूनोथेरापी ठीक चल रही है. 
 

Photo: YT Screengrab

Advertisement
  • 4/8

वो कहती हैं कि दूसरी इम्यूनोथेरापी भी हो गई. पूरा महीना पागलों सा रहा. पहली इम्यूनोथेरापी के बाद मेरा शरीर नई केमोथेरापी साइकल्स के साथ एडजस्ट कर रहा था. इसके साइड इफेक्ट्स हैं.

Photo: Instagram @ms.dipika

  • 5/8

वो बताती हैं कि पहले सेशेन के बाद मुझे वायरल बुखार हुआ और मैं बहुत डाउन महसूस कर रही थी. दूसरी साइकल के बाद मुझे बॉडी रैशेज आ रहे हैं और खुजली हो रही है. मैं इस नई नॉर्मल की आदत डाल रही हूं.

Photo: Instagram @ms.dipika

  • 6/8

दीपिका ने कहा कि दूसरी साइकल के 3-4 दिन हो गए हैं और मैं साइड इफेक्ट्स से जूझ रही हूं. मैं मजबूत बनने की कोशिश कर रही हूं और मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस कर रही हूं. 
 

Photo: Instagram @ms.dipika

Advertisement
  • 7/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं टूट सी गई थी जब रुहान उदास हुआ. जब मैं दूसरे सेशन के लिए गई, तो वो उस दिन बहुत दुखी था. एक्ट्रेस ने कहा कि व्लॉग के जरिए वो फ्रेश फील कर रही हैं. 

Photo: YT Screengrab 
 

  • 8/8

दीपिका टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. वो छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. अब फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. 

Photo: YT Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement