Advertisement

टीवी

कैंसर का दर्द झेल रहीं दीपिका, ब्लड रिपोर्ट देख हुईं इमोशनल, पति शोएब बोले- लंबी लड़ाई है

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST
  • 1/8

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है जिसका फिलहाल इलाज भी चल रहा है. एक्ट्रेस अपनी बीमारी से जुड़ी हर अपडेट यूट्यूब व्लॉग के जरिए शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके पति शोएब इब्राहिम अपने चैनल पर अपलोड करते हैं. 

Photo: Instagram @ms.dipika

  • 2/8

कैंसर के बीच दीपिका एक और बीमारी से जूझ रही थीं. उनके पेट में सिस्ट पड़ गई थीं, जिससे उन्हें काफी तकलीफ महसूस होती थी. डॉक्टर्स ने उनकी छोटी सी सर्जरी की और सिस्ट को खत्म किया. दीपिका इमोशनली और फिजिकली दोनों तरह से कमजोर हैं, मगर हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहती हैं. 

Photo: Instagram @ms.dipika

  • 3/8

अब दीपिका की हेल्थ से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है, जो उनके फैंस को राहत देगी. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना ब्लड टेस्ट कराया था, जो मेडिकल रिपोर्ट्स में नॉर्मल आया. ये खबर जानकर दीपिका बेहद इमोशनल हो गईं. 

Photo: ITG

Advertisement
  • 4/8

शोएब ने व्लॉग शेयर किया जिसमें दीपिका का ब्लड सैंपल लेते देखा गया. आगे शोएब भी रिपोर्ट्स लेने के लिए पहुंचे, जो नॉर्मल आईं. फिर कपल ने एक साथ बैठकर बताया कि वो इस बात से खुश हैं कि सब ठीक है. 

Photo: Screengrab

  • 5/8

हालांकि इस दौरान दीपिका के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी. वो इस बीमारी के कारण काफी तकलीफ झेल रही हैं. मगर पति शोएब ने उन्हें संभाला और बताया कि डरने की कोई बात नहीं है. उनकी सेहत में सुधार आया है, क्योंकि दीपिका ने अपना ध्यान अच्छे से रखा है.

Photo: Screengrab

  • 6/8

शोएब बताते हैं कि दीपिका ने अपनी डाइट सही कर ली है. वो बाहर का खाना छोड़ होम कुक फूड ही खाती हैं, जिससे हेल्थ और रिपोर्ट्स में सुधार आया है. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/8

इसी दौरान शोएब ने ये भी कहा कि उन्हें दीपिका को लेकर वापस डॉक्टर के पास जाना है. वो आगे के इलाज के लिए क्या कदम उठाना है, इसपर उनकी राय लेंगे. एक्टर का कहना है कि भले ही रिपोर्ट्स नॉर्मल हों मगर उनकी ये लड़ाई काफी लंबी है. उन्हें पूरा ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना होगा. 

Photo: Screengrab

  • 8/8

शोएब ये भी कह रहे हैं कि वो अब दीपिका को उन चीजों को करने से बिल्कुल नहीं रोकेंगे जिससे एक्ट्रेस को खुशी मिलती है. फैंस दीपिका की अच्छी सेहत के बारे में जानकर काफी सुकून महसूस कर रहे हैं. 

Photo: Instagram @ms.dipika

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement