Advertisement

टीवी

7 साल छोटे क्रिकेटर की बनी दुल्हन, पति ने लहंगा संभालने में की मदद, डांस फ्लोर पर झूमी एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST
  • 1/13

एक्ट्रेस चार्ली चौहान अपनी लाइफ का नया और सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू कर चुकी हैं. उन्होंने 7 अगस्त को क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग शादी की.
 

  • 2/13

दोनों की सीक्रेट वेडिंग ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. कपल ने गुरुद्वारे में इंटीमेट वेडिंग की. जहां परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे.
 

  • 3/13

चार्ली ने अब इंस्टा पर रिसेप्शन की तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें न्यूली वेड कपल के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आता है.
 

Advertisement
  • 4/13

दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं. लहंगे में सजी धजी चार्ली की खूबसूरती से उनके पति रमनदीप के लिए भी नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.
 

  • 5/13

कपल ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है. वो स्माइल करते हुए कैंडिड पोज देते नजर आए. फैंस ने उनकी जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया है.
 

  • 6/13

एक फोटो में रमनदीप परफेक्ट जेंटलमैन की तरह चार्ली का हैवी लहंगा संभालते हुए दिखे. ताकि एक्ट्रेस को स्टेज तक चलने में कोई दिक्कत ना हो.
 

Advertisement
  • 7/13

कपल ने साथ में डांस भी किया. रमनदीप की खुशी देखने लायक थी. वहीं चार्ली ने भी इस पल को खूब एंजॉय किया. वो साथ में जमकर नाचे.
 

  • 8/13

रमनदीप ने डांस फ्लोर पर चार्ली का हाथ थामा और झूमने लगे. कपल ने फैमिली के साथ डिनर किया. सभी ने ये पल एंजॉय किया.
 

  • 9/13

शादी और रिसेप्शन, अपने दोनों की फंक्शन में चार्ली स्टनिंग ब्राइड लगी हैं. रमनदीप संग उनकी जोड़ी को यूजर्स ने एडोरेबल कहा है. रमनदीप एक्ट्रेस से उम्र में 7 साल छोटे हैं.
 

Advertisement
  • 10/13

चार्ली और रमनदीप की लव स्टोरी 8 साल पुरानी है. दोनों ने 8 सालों तक अपनी डेटिंग जर्नी को सबसे छिपाकर रखा. उन्हें साथ देखकर फैंस खुश हैं.
 

  • 11/13

रमनदीप से पहले चार्ली ने एक्टर कुंवर अमर को डेट किया था. उनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट थी. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका. 
 

  • 12/13

सबसे खास बात ये है कि कुंवर और चार्ली रिश्ता टूटने के बाद भी अच्छे दोस्त हैं. कुंवर ने एक्ट्रेस को शादी की ढेरों बधाई दी है. 
 

  • 13/13

All Photos: Instagram @charliechauhan
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement