एक्ट्रेस और बिग बॉस से लाइमलाइट में आई अर्शी खान अपनी बोल्ड इमेज के लिए फेमस हैं. वो नो फिल्टर एटीट्यूड के लिए फेमस हैं.
अर्शी इंस्टा पर अपनी रिवीलिंग तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं. उनकी ये इमेज देखकर प्रोड्यूसर्स उन्हें इंटीमेट सीन्स ऑफर करते हैं.
लेकिन अर्शी ऐसे प्रोजेक्ट्स ठुकरा देती हैं. उनका कहना है वो ऐसे सीन्स करने में कंफर्टेबल नहीं हैं. वो कैमरा पर ऐसे रोल्स करने से बचती हैं.
बॉलीवुड बबल संग बातचीत में अर्शी ने कहा- मैं जब बिग बॉस से निकली थी. मेरे पास बहुत सारी वेब सीरीज के ऑफर थे. उनके अंदर इंटीमेट सीन्स ही थे.
''लेकिन मैं कभी भी उसके लिए राजी नहीं हुई. मैंने कहा कि मुझे ये सब नहीं करना है. मुझे अच्छी कहानियां करनी हैं. मेरी काम को लेकर कुछ शर्तें होती हैं.''
''मैंने एक शो किया था ट्रैवल इंसाइड. उसमें सेकंड लीड ने सारे इंटीमेट सीन्स किए थे. लेकिन मैंने कुछ नहीं किया. मैंने इंटीमेट सीन्स इग्नोर किए.''
''इससे पहले जब एक दफा मैंने ऐसे सीन्स किए तो लीड एक्टर की हरकत मुझे पसंद नहीं आई. अगर आप इंटीमेट सीन्स A कैटिगरी में करोगे तो चीप नहीं बोला जाएगा.''
''लेकिन अगर इन सीन्स को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करोगे, तो थोड़ा चीप और वल्गैरिटी में आ जाएगा. नेटफ्लिक्स पर कपड़े खोलेंगे तो टीवी इंडस्ट्री वाले बोलेंगे- वाह क्या स्टार है.''
अर्शी ने बताया कि एक शो में काजोल ने किसिंग सीन्स किए थे. हमें उनका उदाहरण दिया जाता है. मेकर्स कहते हैं अगर वो कर रही हैं तो तुम्हें क्या दिक्कत है.
All Photos: Instagram @arshikofficial