Advertisement

टीवी

तलाक के बाद दर्द में सुष्मिता सेन की EX भाभी, पैसों की हुई किल्लत, बेटी को दादी-दादा से किया दूर?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST
  • 1/11

मशहूर एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा तलाक के बाद अकेले ही अपनी बेटी को पाल रही हैं. हालांकि, बेटी के खातिर वो एक्स हसबैंड राजीव सेन से समय-समय पर मिलती रहती हैं. 
 

  • 2/11

चारु ने अब अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है. उनपर आरोप लगाए जाते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को उनके दादा-दादी से दूर कर दिया है. 

  • 3/11

चारु ने कहा कि वो कभी भी अपनी बेटी जियाना को अपने दादा-दादी से मिलने से नहीं रोकतीं. लेकिन लोग फिर भी उनपर ऐसे आरोप लगाते हैं. 

Advertisement
  • 4/11

अपनी सफाई में एक्ट्रेस बोलीं- जियाना को अपनी दादी के जन्मदिन के लिए जाना था. हम हर मौके पर वहां गए हैं और उनके साथ हर त्योहार मनाया है. वो भी यहां आए हैं. ऐसी कभी कोई पाबंदी नहीं रही कि मैं उसे उसके दादा-दादी से मिलने नहीं दे रही हूं. मुझे समझ नहीं आता कि आप लोग किस आधार पर यह पूछ रहे हैं कि मैं उसे उसके दादा-दादी से दूर रख रही हूं. 

  • 5/11

चारु ने ये भी बताया कि वो इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. उनका बिजनेस भी ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वो उनके फैसलों पर सवाल उठाने से पहले उनकी स्थिति को समझें. 
 

  • 6/11

चारु बोलीं- इंसान को दूसरों की जगह खुद को रखकर भी देखना चाहिए. मेरा बिजनेस इस वक्त ठीक नहीं चल रहा है. फाइनेंशियल कंडीशन ठीक से संभाल नहीं पा रही हूं. बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और मेरे ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं. 
 

Advertisement
  • 7/11

चारु ने कहा कि वो अब ज्यादातर चीजों पर चुप रहती हैं, क्योंकि उनकी बेटी बड़ी हो रही है. एक्ट्रेस बोलीं- मेरी बेटी बड़ी हो रही है और सोशल मीडिया पर पहले ही बहुत कुछ हो चुका है. एक बार कोई चीज सोशल मीडिया पर आ जाती है, तो उसे मिटाया नहीं जा सकता.
 

  • 8/11

चारु आगे बोलीं- अब हम एक छोटे शहर में रहते हैं. मैं नहीं चाहती कि किसी भी बात को लेकर मेरा मजाक बने या मुझे शर्मिंदा होना पड़े. अगर आप मेरा कंटेंट देखना चाहते हैं तो देखें और अगर नहीं देखना चाहते तो भी कोई बात नहीं. 

  • 9/11

चारु ने ये भी खुलासा किया कि वो यूट्यूब व्लॉग शौक के लिए नहीं बनातीं, बल्कि यह उनकी कमाई का एक अहम जरिया है. एक्ट्रेस बोलीं- मैं ये व्लॉग्स इसलिए बना रही हूं, क्योंकि यह मेरी रोजी-रोटी है. अगर मुझे इससे कमाई नहीं हो रही होती, तो शायद मैं व्लॉग्स बनाती ही नहीं. 
 

Advertisement
  • 10/11

चारु की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से दूसरी शादी की थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया था. तलाक के बाद चारु ने एक्टिंग से दूरी बना ली. वो मुंबई छोड़कर बीकानेर में शिफ्ट हो गई हैं. 

  • 11/11

(All Photo: Instagram @asopacharu)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement