टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने मुंबई छोड़ दिया है. वो पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट हो गई हैं. एक्ट्रेस इंडस्ट्री में काम करना जारी रखेंगी.
Photo: Instagram @avikagor
अविका ने पति के करियर की खातिर बैंकॉक मूव किया है. एक्ट्रेस का यहां पर एक आलीशान घर भी है. इसकी जानकारी एक इंटरव्यू में अविका ने दी.
Photo: Instagram @avikagor
फिल्म विंडो संग बातचीत में अविका ने बताया कि बैंकॉक में शिफ्ट होने का असर उनके करियर पर नहीं पड़ेगा. वो पहले की तरह काम करती रहेंगी.
Photo: Instagram @avikagor
अविका बोलीं- हां, मैं बैंकॉक शिफ्ट हो गई हूं, लेकिन काम करने तो मुंबई या हैदराबाद ही आना पड़ेगा. मैं यहां पर आती रहूंगी. मैं खतरों के खिलाड़ी के लिए केपटाउन भी जाऊंगी. वहां पर मजे करूंगी.
Photo: Instagram @avikagor
''ट्रैवलिंग बचपन से मेरी जिंदगी का हिस्सा है. बहुत ट्रैवल हो रहा है. जैसे मुंबई और हैदराबाद में मेरा घर है. अब बैंकॉक में भी है.''
Photo: Instagram @avikagor
बैंकॉक शिफ्ट होने के बाद वो अविका लिमिटेड प्रोजेक्ट्स करेंगी? इस पर एक्ट्रेस बोलीं- काम को लेकर मैं पहले से सलेक्टिव रही हूं. मैं लिमिटेड प्रोजेक्ट्स ही चुनती हूं.
Photo: Instagram @avikagor
''लोगों की मुझसे उम्मीदें हैं कि मैं परफॉर्मेंस वाले किरदार करूं, वो बनी रहेगी. मैं चाहती हूं किसी प्रोजेक्ट पर जब वो मेरा चेहरा देखें तो उन्हें भरोसा हो कि अविका कर रही है तो इसमें कुछ खास है.''
Photo: Instagram @avikagor
''अपने काम को लेकर मैं काफी सलेक्टिव रहती हूं. लेकिन बैंकॉक शिफ्ट होने की वजह से कम काम हाथ में लेने वाली कोई बात नहीं है. क्योंकि बस 4 घंटे की तो फ्लाइट है.''
Photo: Instagram @avikagor
वर्कफ्रंट पर अविका को फैंस जल्द खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में देखेंगे. शो की शूटिंग जल्द ही कैपटाउन में शुरू होने वाली है. वो स्टंट शो के लिए एक्साइटेड हैं.
Photo: Instagram @avikagor