बिग बॉस शो खत्म होने के 6 महीने बाद टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अशनूर कौर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ले चुकी हैं. उनका नया लुक. उनके चेहरे के स्माइल बताती हैं कि वो इस बदलाव से कितनी खुश हैं.
21 साल की अशनूर बचपन से शोबिज का हिस्सा हैं. वो कई सीरियल्स और फिल्म्स करने के साथ बिग बॉस शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं. घर के अंदर उन्हें उनके वजन को लेकर बहुत ट्रोल किया गया था. इस पर काफी बवाल भी मचा था.
पर अब अशनूर का ये फिटनेस चेंज हैरान कर देने वाला लग रहा है. एक्ट्रेस ने खुद इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की. और टेली चक्कर से अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया.
अपने वेट लॉस पर बात करते हुए अशनूर ने कहा- बहुत मेहनत लगती है. मैं 6 महीनों से लगी हुई हूं. बिग बॉस से बाहर आने के बाद से कोशिश कर रही हूं. कड़ी मेहनत जरूर रंग लाती है, मैं इतना ही कह सकती हूं.
अशनूर का मानना है कि अभी उनका और गोल अचीव करना बाकी है. इसलिए अभी वो डिटेल्स शेयर नहीं कर सकतीं. इसी के साथ एक्ट्रेस ने बिग बॉस में उनके वजन पर हुए कमेंट पर बात की.
अशनूर ने कहा- मुझे लोगों के बोलने से तो फर्क नहीं पड़ता. लेकिन ये जरूर है कि मैं पिछले 5-6 सालों से कोशिश कर रही थी. मैं हमेशा से कैमरा के सामने रही हूं, आप लोगों ने देखा है बचपन से. जाहिर सी बात है कि आपको कैमरा पर अच्छा दिखना ही होता है.
अशनूर ने बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए हर चीज ट्राय कर ली थी. कई ट्रेनर्स रखे, वर्कआउट, खुद को भूखा रखना- जो कि अच्छी चीज नहीं है. बाद में समझ में आया कि ये सब हार्मोनल इंबैलेस हैं- जो कि मैंने बिग बॉस में भी बताया था.
अशनूर बोलीं कि- तब मेरे पास मेरी दवाईयां भी नहीं थीं. इसलिए मेरा वजन और बढ़ गया था. बाहर आने के बाद मैंने फिर से शुरू किया सब. दवाई ली, ढाई महीने तक लिक्विड डाइट पर रही. दिन में दो बार वर्कआउट करती हूं.
अशनूर ने बताया कि सुबह उठने के बाद वो सबसे पहले खाली पेट एक्सरसाइज ही करती हैं, जो कि 2 से ढाई घंटे तक होती है. शाम में भी एक्ट्रेस आधे घंटे या 45 मिनट तक वॉक करती हैं.