Advertisement

टीवी

एजाज खान संग रिश्ते के खिलाफ थीं मां, अनीता को नहीं पड़ा फर्क, सालों बाद हुआ पछतावा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST
  • 1/11

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी एक वक्त टीवी एक्टर एजाज खान संग रिश्ते में थीं. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट थी. दोनों ने शो काव्यांजलि में काम किया था.
 

Photo: Instagram @anitahassanandani

  • 2/11

सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. लगा था कि दोनों शादी करेंगे. लेकिन उनका ये रिश्ता पहले ही टूट गया था. अनीता ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते की पोल खोली थी.
 

Photo: Instagram @anitahassanandani

  • 3/11

हॉटरफ्लाई को दिए पुराने इंटरव्यू में अनीता ने बताया कि कैसे एजाज को खुश करने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल लिया था. उनकी मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं. 
 

Photo: Instagram @eijazkhan

Advertisement
  • 4/11

लेकिन अनीता तो एजाज के प्यार में दीवानी थीं. उन्होंने मां की सलाह को इग्नोर किया. एक्ट्रेस ने इस रिश्ते में 3 रेड फ्लैग नजर आने की बात रिवील की थी. 
 

Photo: Instagram @anitahassanandani

  • 5/11

एक्ट्रेस ने कहा था- वो मेरा सबसे लंबा रिलेशनशिप था. मैं इस रिश्ते के लिए अपनी मां के खिलाफ गई थी. क्योंकि वो दूसरे धर्म से था. 
 

Photo: Instagram @eijazkhan

  • 6/11

वो मुस्लिम था और मैं हिंदू थी. मेरी मां मना नहीं कर रही थीं. उन्हें मेरी चिंता रहती थी. हम व्यक्तिगत रूप से अच्छे थे. लेकिन एक-दूसरे के लिए अच्छे नहीं थे. 
 

Photo: Instagram @anitahassanandani

Advertisement
  • 7/11

''बस इसलिए हमारे बीच चीजें वर्कआउट नहीं हो पाईं. बस इतना सा था. एजाज के साथ ब्रेकअप काफी मुश्किल था.'' एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट में ब्रेकअप की वजह भी बताई थी.
 

Photo: Instagram @anitahassanandani

  • 8/11

उन्होंने कहा था- जब कोई आपको प्यार के लिए बदलने की कोशिश करें तो वो प्यार नहीं होता. लेकिन तब मुझे इसका एहसास नहीं था. क्योंकि मैं तो प्यार में थी.
 

Photo: Instagram @anitahassanandani

  • 9/11

''मैं उस इंसान के लिए खुद को पूरी तरह से बदल देना चाहती थी. काश मैंने खुद को उतना ज्यादा नहीं बदला होता. मैं जैसी हूं वैसी रहती तो अलग इंसान होती.''
 

Photo: Instagram @eijazkhan

Advertisement
  • 10/11

अनीता के मुताबिक, रिश्ता टूटने के बाद उन्हें मूवऑन होने में 1 साल लगा था. वो अपनी बेस्ट फ्रेंड के घर जाकर रहती थीं. वो अनीता को हिम्मत देती थी.
 

Photo: Instagram @anitahassanandani

  • 11/11

अनीता ने एजाज संग रिश्ते में देखे रेड फ्लैग पर कहा- ऐसे इंसान के साथ मत रहो जो तुम्हें बदलना चाहे. फोन लगातार चेक करो. देखो कहीं आपका पार्टनर आपको अपनी फैमिली-दोस्तों से दूर ना ले जाए.
 

Photo: Instagram @eijazkhan

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement