कभी टीवी के पॉपुलर कपल रहे गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की 9 साल की शादी टूट चुकी है. उनका रिश्ता बिखरने की वजह बच्चा है.
गौरव को पापा बनना था. लेकिन आकांक्षा का कहना है वो खुद में मदरहुड की फीलिंग नहीं देखती. उन्होंने कभी मां ना बनने का फैसला किया है.
तलाक अनाउंस करने के बाद लोग गौरव खन्ना को सपोर्ट करते हैं. वहीं आकांक्षा को ट्रोल करते हैं. आलोचनाओं पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
मैशेबल इंडिया ने ट्रोल्स के सवालों को आकांक्षा चमोला के सामने रखा. उनसे पूछा गया कि गौरव खन्ना को बच्चे चाहिए थे, फिर तुमने क्यों नहीं दिए?
आकांक्षा ने इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा- मैं गौरव को बस बच्चे नहीं दे रही थी. आकांक्षा ने बच्चा ना करने को लेकर वीयर्ड बात कही.
वो कहती हैं- दूध नहीं आ रहा था. मुझे लगता है मुझे दूध नहीं आएगा. जवाब में आकांक्षा से कहा गया कि मां बनने के बाद दूध आता है.
आकांक्षा से कहा गया क्या वो दूसरी शादी कर बच्चा करेंगी? एक्ट्रेस ने कहा वो जिंदगी में कभी शादी नहीं करेंगी.
एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा- तुम जैसे लोगों की वजह से शादी का मार्केट चल रहा है. औरत से शादी करो, बेडरूम में रखो. बेडरूम नहीं तो किचन में रखो.
वर्कफ्रंट पर आकांक्षा को पिछली बार लॉकअप 2 में देखा गया था. शो में आकांक्षा ने खुद के बायसेक्सुअल होने का खुलासा किया था.
गौरव और उनके तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. आकांक्षा ने एक्टर को इंस्टा पर अनफॉलो कर सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं.
All Photos: Instagram @akankshagkhanna