Advertisement

टीवी

पीरियड ब्लड से खराब हुए कपड़े, स्कूल में शर्मिंदा हुई एक्ट्रेस, सीट से नहीं उठी, कैसे हटाया दाग?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं. वो सीरियल 'सहर होने को है' में निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं.
 

  • 2/10

कनिका ने हॉटरफ्लाई संग पॉडकास्ट में पीरियड्स पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मां से उन्हें पीरियड्स को लेकर अवेयरनेस नहीं मिली थी.
 

  • 3/10

कजिन्स उनसे उम्र में बड़ी थीं. उन्होंने कनिका को पीरियड्स के बारे में जानकारी दी थी. कनिका ने बताया कि उन्हें स्कूल में पहली बार पीरियड्स हुए थे.
 

Advertisement
  • 4/10

वो कहती हैं- मेरे दोस्त ने कहा कि तेरी स्कर्ट के पीछे रेड स्पॉट लगा है. मैं सभी बच्चों के जाने के बाद टीचर के पास गई थी.
 

  • 5/10

''मुझे काफी शर्म आ रही थी. मैं क्लास से बस तक नहीं जा पा रही थी. मुझे नहीं पता चल रहा था कि क्या किया जाना चाहिए.''
 

  • 6/10

''मैंने तब एक चॉक लेकर उसे अपनी स्कर्ट पर घिसकर रेड स्पॉट को सफेद किया था. वो इंसीडेट काफी शॉकिंग था.'' 
 

Advertisement
  • 7/10

कनिका ने बताया कि समाज के दबाव में उन्होंने जल्दी शादी कर ली थी. फिर बच्चे का प्रेशर लोग बनाने लगे. पति ने कहा कि सभी दोस्तों के बच्चे हो गए हैं. हमें भी करना चाहिए.
 

  • 8/10

कनिका की प्रेग्नेंसी अनप्लान्ड थी. उन्होंने बताया कि वो मुश्किल वक्त था. उनके चैलेंज बढ़ गए थे. वो उस वक्त काम कर रही थीं.
 

  • 9/10

प्रेग्नेंसी के पूरे 9 महीने तक कनिका ने शो 'दीया और बाती हम' की शूटिंग की. वो डिलीवरी के 12 दिन बाद सेट पर वापस लौट आई थीं.
 

Advertisement
  • 10/10

कनिका ने सेट पर जल्दी लौटना शो की डिमांड बताया. सेट पर उन्हें काफी प्यार मिला था. तब शो में भी उन्हें मेकर्स ने प्रेग्नेंट दिखाया था. 

All Photos: Instagram @kanicamaheshwari
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement